फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियो ओलंपिक में अब सिर्फ आमिर की 'बेटियों' से पदक की उम्मीद

Thu, 18 Aug 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 18 Aug 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
indian wrestlers ready to win medals in rio olympic, match schedule and timings
रियो ओलंपिक में भारतीय पहलवान - फोटो : फाइल फोटो
दंगल​ फिल्म में आमिर की बेटियों के किरदार में ​दिखाई देने वाली फोगट सिस्टर्स आज रियो ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद से उतरेंगी। जानिए कौन-कौन और कब भिड़ेगा?
Trending Videos
indian wrestlers ready to win medals in rio olympic, match schedule and timings
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
ओलम्पिक में आज फ्री-स्टाईल कुश्ती में साक्षी मलिक और विनेश फौगाट करेंगी मुकाबला। साढ़े 6 बजे 58 किलोग्राम में साक्षी स्वीडन की पहलवान से भिड़ेंगी। सात बजे विनेश 48 किलोग्राम में रोमानिया की पहलवान से मुकाबल करेंगी। इनके अलावा कुश्ती में योगेश्वर दत्त और बबीता सहित एक अन्य खिलाड़ी पदक जीतने के लिए बेताब हैं।
indian wrestlers ready to win medals in rio olympic, match schedule and timings
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनिल विज भी पहुंचे हैं। बबीता 18 को पदक जीतने के लिए उतरेगी। डोपिंग के कारण विवादों में रहे नरसिंह यादव और पहलवान संदीप तोमर के मुकाबले 19 को होंगे। ओलंपिक के आखिरी दिन 21 अगस्त को सबसे अनुभवी पहलवान योगेश्वर दत्त उतरेंगे। योगेश्वर ने कहा कि देशवासी इन पहलवानों से पदक की उम्मीद कर सकते हैं। सभी पहलवानों ने उनके साथ ही प्रैक्टिस की और हर दांवपेंच का दम लेकर वह पदक जीतने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian wrestlers ready to win medals in rio olympic, match schedule and timings
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
ओलंपिक दल में राज्य से 10 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो दल का 21 प्रतिशत है। वर्ष 2008 और 2012 में हुए ओलंपिक खेलों में भी देश के अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा की उपस्थिति सर्वाधिक रही है। वर्ष 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में भारत से शामिल कुल 81 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी हरियाणा से संबंधित थे। इसमें से सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त समेत कई खिलाड़ियों ने सफलता के झंडे गाडे़ थे, जिन्हें तत्कालीन हुड्डा सरकार की ओर से करोड़ों रुपये के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन
indian wrestlers ready to win medals in rio olympic, match schedule and timings
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
पिछले ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा है कि बेशक ओलंपिक शुरू हुए पांच दिन बीतने के बावजूद भारत की झोली में एक भी पदक नहीं आया, लेकिन अभी पहलवानों के मुकाबले होने बाकी हैं। देश भरोसा रखे, पहलवान जरूर देश के लिए पदक जीतेंगे। अभी तक पदक नहीं मिलने से निराश नहीं होना चाहिए। अभी काफी खेल बाकी है और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में लगे हैं। ओलंपिक में देश की आजादी के दिन हरियाणवीं पहलवान रविंद्र खत्री के मुकाबले से पहलवानों का आगाज होगा। इसके अगले दिन हरियाणवीं पहलवान हरदीप सिंह देश के लिए भिड़ेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed