फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए काम की खबर, 15 अगस्त से रेलवे दे रहा बड़ा तोहफा

Mon, 06 Aug 2018 03:30 PM IST
निरंजन कुमार राणा, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
निरंजन कुमार राणा, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Mon, 06 Aug 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Tiranga Train Running on Track from 15 August
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी ट्रेन में रोजाना सफर करते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। इंडियन रेलवे 15 अगस्त से लोगों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है, आप भी जानिए।
Indian Railway Tiranga Train Running on Track from 15 August
तिरंगा ट्रेन
लोगों में देशप्रेम की भावना जगाने के लिए केंद्र सरकार ने तिरंगे रंग की ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। आठ कोच की इस ट्रेन को जगाधरी वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है। इसे विशेष तौर पर उत्तर रेलवे की ओर से तैयार करवाया जा रहा है। आठ अगस्त तक डिलीवरी मांगी गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग से डिजाइन तैयार करवाने के बाद रेलकर्मी दिन-रात मेहनत कर इस ट्रेन को तिरंगा शेड में रंगकर वर्ल्ड क्लास लुक देने में जुटे हैं।
Indian Railway Tiranga Train Running on Track from 15 August
भारतीय रेलवे
सभी ट्रेनों का रंग बदल रही है सरकार
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन जल्द ही पूरे देश में अपने रंग रूप को बदलने जा रही है। रेलमंत्री पीयूष गोयल के आदेश पर रेलवे ने सभी ट्रेनों के डिब्बों को आकर्षक बनाने के लिए कलरफुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी रेल डिब्बा का रंग बदलने की मुहिम को गंभीरता से ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छह कोच की अलग-अलग रंगों की ट्रेनों का निरीक्षण भी किया था। इस ट्रेन को भी जगाधरी वर्कशॉप में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Tiranga Train Running on Track from 15 August
railway station
डिब्बे होंगे कलरफुल  
रेलवे के पास 50 हजार सवारी डिब्बे हैं। इन सभी को तय किए गए कलर स्कीम के मुताबिक रंगा जाएगा। पहले चरण में स्पेशल ट्रेनों को रंगने का काम होगा। उसके बाद अन्य सभी ट्रेनों के कोच रंगीन बनेंगे। देशभर में चलने वाले सभी रेल डिब्बों को नए रंगों में रंगा जाएगा। इससे ट्रेन और ज्यादा आकर्षक बनेंगी। रेलवे के लुक को बदलने और ज्यादा सुविधाएं देने के लिए रेल मंत्रालय प्रयासरत है। जल्दी ही नई कलर स्कीम के रेल डिब्बों को पटरी पर उतारना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Indian Railway Tiranga Train Running on Track from 15 August
Indian Railway
जगाधरी वर्कशॉप में फिलहाल आठ कोच की एक ट्रेन को तिरंगा बनाया जा रहा है। इसे आठ अगस्त तक दिल्ली डिवीजन को डिलीवर करना है। वर्कशॉप को भी तीन रंगों में रंगने के आदेश मिले हैं। इससे ज्यादा जानकारी मेरे पास नहीं है।
- आरके सेंगर, चीफ वर्कशॉप मैनेजर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed