फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 3 नई शर्तों के साथ होगी परीक्षा, देखें जानकारी

Mon, 26 Feb 2018 02:50 PM IST
रघु आदित्य/अमर उजाला, चंडीगढ़
रघु आदित्य/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment on 90000 posts for 10th pass
भारतीय रेलवे
रेलवे में हजारों पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका है जल्दी से आवेदन करें। लेकिन इस बार परीक्षा तीन नई शर्तों के साथ होगी, जानिए।
indian railway recruitment on 90000 posts for 10th pass
भारतीय रेलवे
रेल मंत्रालय ने ग्रुप सी में लेवल 1 और 2 की भर्तियों के लिए सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। अकेले चंडीगढ़ में करीब 8 हजार पद भरे जाने जाने हैं। इसमें लोको ड्राइवर और टेकनीशियन के अलावा लेवल 2 में फिटर, क्रेन चालक, लोहार और कारपेंटर तथा लेवल 1 में गैंगमैन, प्वाइंट मैन, गेटमैन और सहायक के पद हैं। कुल मिलाकर 89409 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं और आईटीआई रखी गई है।

 
indian railway recruitment on 90000 posts for 10th pass
Railway
ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म और सारी जानकारी उपलब्ध है।  ग्रुप सी लेवल 2 के लिए आयु सीमा 18 से 28, जबकि लेवल 1 के लिए आयु सीमा 18 से 31 रखी गई है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, लेवल 2 के वेतनमान 19900 से 63200 और लेवल 1 के लिए 18000 से 56900 का वेतनमान होगा। दोनों लेवल के उम्मीदवारों के आवेदन 5 और 12 मार्च, 2018 तक स्वीकार किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment on 90000 posts for 10th pass
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया
देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एएलपी और टेक्नीशियन के कुल 26502 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। 3 फरवरी 2018 दिन शनिवार से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
indian railway recruitment on 90000 posts for 10th pass
रेलवे - फोटो : SELF
पहली बार की गई शुल्क बढ़ोतरी
आरआरबी के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा में आवेदन शुल्क बढ़ा दिया है। जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपए की जगह अब 500 रुपए देने होंगे। यह पहला मौका है जब भर्ती बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले आवेदन शुल्क में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है। इसके पूर्व एएलपी की भर्ती परीक्षा के लिए 100 रुपए शुल्क लिया जाता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed