फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल की पाकिस्तानी लड़की हिना को भारत ने दिया ऐसा तोहफा, देख छलकी आंखें

Sun, 19 Nov 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 19 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
indian govt gifted gold locket to 11 years old pakistani girl hina
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
11 साल में पहली बार जेल से बाहर आई पाकिस्तानी लड़की हिना को भारत देश से ऐसा तोहफा मिला, देखकर उसकी आंखें छलक पड़ीं। आप भी गर्व महसूस करेंगे, जानिए।
indian govt gifted gold locket to 11 years old pakistani girl hina
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
अमृतसर जेल से रिहाई के वक्त हिना को सोने का लॉकेट दिया गया, जिसमें एक तरफ भारत तो दूसरी तरफ पाकिस्तान का झंडा अंकित है। लॉकेट व अन्य उपहार लेते समय हिना के आंखों में आंसू थे, वहीं उसे पाक लौटने की खुशी भी थी। हिना ने पहली बार बाहर की दुनिया देखी ​थी। वह अपनी मां और मौसी के साथ पहली बार अपने वतन लौट रही थी। बेकसूर होने के बावजूद कई साल जेल में गुजारने वाली इस बच्ची की रिहाई उसके जन्मदिन के चार दिन पहले हुई है।
indian govt gifted gold locket to 11 years old pakistani girl hina
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
आठ मई 2006 को ड्रग तस्करी में हिना की अम्मी फातिमा बेगम, खाला (मौसी) मुमताज व नानी रशीदा बेगम को सीमा शुल्क विभाग ने अटारी रेलवे स्टेशन पर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे तीनों समझौता एक्सप्रेस से यहां पहुंचे थे। उनसे भारतीय जाली करंसी और हेरोइन बरामद हुई थी। इसी आधार पर तीनों को दस-दस साल की सजा हुई। फातिमा उस समय गर्भवती थी और उसने 2006 में ही जेल में हिना को जन्म दिया था। नानी रशीदा बेगम साल 2015 में जेल में ही अल्लाह को प्यारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian govt gifted gold locket to 11 years old pakistani girl hina
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
जेल प्रशासन के मुताबिक हिना का जन्म जेल में हुआ तो वह जेल की बेटी बन गई। उर्दू उसे नहीं आती। वह जेल के स्कूल में पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी पढ़ती थी। वह अन्य बच्चों के साथ देशभक्ति के गीत गाती और वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाती थी। जेल में पैदा होने के कारण प्रत्येक जन्माष्टमी में वह कान्हा बना करती थी। ईद पर जेल के तरफ से उसे सौगात दी जाती। जेल में हिना ही अकेली ऐसी थी जो कहीं भी आ-जा सकती थी।
विज्ञापन
indian govt gifted gold locket to 11 years old pakistani girl hina
जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी लड़की हिना
जब हिना चार-पांच साल की थी, तब वह जेल में कैद महिला कैदियों के गोद में खेला करती थी। वह जेल के स्टाफ से लेकर कैदियों तक की चहेती थी। हिना के लिए भी यह जेल ही उसकी दुनिया थी। वहीं जेल से आजाद होकर खुले आसमां के नीचे आई 11 वर्षीय हिना ने कहा कि न मैं पाकिस्तानी हूं और न हिंदुस्तानी, मैं तो इंसान हूं। मैं नहीं जानती की जेल के बाहर लोग कैसी जिंदगी लोग जीते हैं। हालांकि खुश हूं कि हम रिहा हो गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed