फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवानों के लिए भारतीय सेना की अनूठी पहल, दुनिया को बताए जाएंगे बहादुरी के किस्से

Sat, 23 Jun 2018 09:45 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
indian army will upload bravery storys of soldiers killed in war and encounters
भारतीय सेना
अब शहीद जवानों की बहादुरी और शहादत को लोग भूलेंगे नहीं, बल्कि पूरी दुनिया उनके बारे में जानेगी। इसके लिए इंडियन आर्मी ने एक अनूठी पहल की है।


 
indian army will upload bravery storys of soldiers killed in war and encounters
indian army - फोटो : AMAR UJALA
1948 से लेकर अब तक जिन भारतीय जवानों ने किसी भी युद्ध या सैन्य ऑपरेशन में अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए जान कुर्बान की है, उन सभी को याद किया जाएगा। इस खास पहल के तहत भारतीय सेना अब ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर इन शहीदों की फोटो एक खास अंदाज में उस दिन अपलोड करेगी, जिस दिन उनकी शहादत हुई थी।
indian army will upload bravery storys of soldiers killed in war and encounters
भारतीय सेना
साथ ही शहीद के पराक्रम का छोटा सा ब्रीफ टेक्स्ट भी अपलोड किया जाएगा, जिसमें उनकी शहादत की छोटी सी कहानी होगी।  एक सैन्य अफसर के अनुसार किसी युद्ध में शहीद होने वाले जवानों व अफसरों को अकसर लोग जान जाते हैं, लेकिन देश विरोधी ताकतों  के विरुद्ध बहुत से सैन्य ऑपरेशन ऐसे होते हैं, जिनमें जवानों की जान चली जाती है। ऐसे शहीद गुमनाम ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army will upload bravery storys of soldiers killed in war and encounters
भारतीय सेना
इस प्रयास से इन सभी शहीदों को याद किया जाएगा। इस दौरान ये बताया जाएगा कि संबंधित जवान ने कैसे दुश्मन से लोहा लेते हुए उन्हें नाकों तले चने चबवाए। हाल ही में याद किए गए शूरवीर कैप्टन संजीव सिंह ने द्रास सेक्टर में 6 दुश्मनों को मार गिराया। इनकी कहानी भी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
indian army will upload bravery storys of soldiers killed in war and encounters
indian army - फोटो : AMAR UJALA
अब तक ‘द टाइगर ऑफ द्रास’ लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश जोशी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1999 में लड़ा गया कारगिल युद्ध, नगालैंड स्थित एबोई के हवलदार फतेह सिंह नेगी, सिपाही हूंगा कोनयाक व राइफलमैन आलोम हुसैन, बीकेश गुरुंग, हवलदार सुरेंद्र सिंह, कैप्टन सुमन दासगुप्ता, मेजर सुरेंद्र सिंह, नायक बच्चतर सिंह, उजागर सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट पीएम रमन, मेजर केएल सूरी व लेफ्टिनेंट एनके सालिक ने की शहादत की कहानियां अपलोड की जा चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed