अब शहीद जवानों की बहादुरी और शहादत को लोग भूलेंगे नहीं, बल्कि पूरी दुनिया उनके बारे में जानेगी। इसके लिए इंडियन आर्मी ने एक अनूठी पहल की है।
2 of 5
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
1948 से लेकर अब तक जिन भारतीय जवानों ने किसी भी युद्ध या सैन्य ऑपरेशन में अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए जान कुर्बान की है, उन सभी को याद किया जाएगा। इस खास पहल के तहत भारतीय सेना अब ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर इन शहीदों की फोटो एक खास अंदाज में उस दिन अपलोड करेगी, जिस दिन उनकी शहादत हुई थी।
साथ ही शहीद के पराक्रम का छोटा सा ब्रीफ टेक्स्ट भी अपलोड किया जाएगा, जिसमें उनकी शहादत की छोटी सी कहानी होगी। एक सैन्य अफसर के अनुसार किसी युद्ध में शहीद होने वाले जवानों व अफसरों को अकसर लोग जान जाते हैं, लेकिन देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध बहुत से सैन्य ऑपरेशन ऐसे होते हैं, जिनमें जवानों की जान चली जाती है। ऐसे शहीद गुमनाम ही रह जाते हैं।
इस प्रयास से इन सभी शहीदों को याद किया जाएगा। इस दौरान ये बताया जाएगा कि संबंधित जवान ने कैसे दुश्मन से लोहा लेते हुए उन्हें नाकों तले चने चबवाए। हाल ही में याद किए गए शूरवीर कैप्टन संजीव सिंह ने द्रास सेक्टर में 6 दुश्मनों को मार गिराया। इनकी कहानी भी अपलोड की जाएगी।
5 of 5
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
अब तक ‘द टाइगर ऑफ द्रास’ लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश जोशी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1999 में लड़ा गया कारगिल युद्ध, नगालैंड स्थित एबोई के हवलदार फतेह सिंह नेगी, सिपाही हूंगा कोनयाक व राइफलमैन आलोम हुसैन, बीकेश गुरुंग, हवलदार सुरेंद्र सिंह, कैप्टन सुमन दासगुप्ता, मेजर सुरेंद्र सिंह, नायक बच्चतर सिंह, उजागर सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट पीएम रमन, मेजर केएल सूरी व लेफ्टिनेंट एनके सालिक ने की शहादत की कहानियां अपलोड की जा चुकी हैं।