{"_id":"596f16a34f1c1b90478b48ea","slug":"indian-army-recruitment-rohtak-rally-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए रैली, पूरी करनी होंगी ये शर्तें देखिए और तैयारी कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के लिए रैली, पूरी करनी होंगी ये शर्तें देखिए और तैयारी कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका। रैली होने जा रही है, लेकिन इस बार कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। शेड्यूल देखिए और तैयारी कीजिए।
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
23 जुलाई से शुरू होने वाली सेना भर्ती में चार जिलों के युवा दमखम दिखाएंगे। राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती होगी। रोहतक भर्ती कार्यालय की तरफ से होने वाली इस भर्ती में रोहतक, पानीपत, झज्जर और सोनीपत के युवा भाग लेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मंगलवार दोपहर बाद से सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड निकाले जा सकते हैं।
सेना भर्ती का पहला दिन
सेना अधिकारियों के अनुसार 23 जुलाई तड़क दो बजे से राजीव गांधी स्टेडियम में एंट्री शुरू हो जाएगी। एंट्री के लिए सभी के पास एडमिट कार्ड होना चाहिए। एडमिट कार्ड के बिना कोई भी एंट्री नहीं दी जाएगी और सात बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। 23 जुलाई को पानीपत तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसराना और समालखा तहसील की भर्ती 24 जुलाई को रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
25 जुलाई को सोनीपत की गोहाना और गन्नौर तहसील, 26 जुलाई को सोनीपत और खरखौदा तहसील और 27 जुलाई को आरक्षित रखा गया है। 28 जुलाई को झज्जर जिले की बहादुरगढ़ और मातनहेल तहसील, 29 जुलाई को झज्जर और बेरी और 30 जुलाई को रोहतक और कलानौर तहसील के युवाओं को बुलाया गया है। 31 जुलाई को महम और सांपला के युवाओं का फिजिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
एक और 2 अगस्त को बैकलॉग में रहने वाले युवाओं की डॉक्टरी कराई जाएगी। वहीं सेना भर्ती के दौरान सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को ऊंचाई में 02 सेंटीमीटर, वजन में 02 किलोग्राम सीने में 01 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा में सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए 20 और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भी 20 बोनस अंक दिए जाएंगे।