{"_id":"5a27cc954f1c1b686a8b7c10","slug":"indian-army-lady-soldiers-hard-commando-training","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, दुश्मनों का खात्मा करने को कैसे तैयार की जा रही हैं 'लेडी सिंघम'?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, दुश्मनों का खात्मा करने को कैसे तैयार की जा रही हैं 'लेडी सिंघम'?
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Dec 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ में लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुश्मन अब अपनी खैर मनाएं, क्योंकि उनका खात्मा करने के लिए आ रही हैं 'लेडी सिंघम'। फिलहाल उनकी हाड़तोड़ ट्रेनिंग चल रही है, देखिए कैसे?
बीएसएफ में लड़कियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अब महिला जवानों को एडवांस कमांडो ट्रेनिंग देगा। इस प्रशिक्षण के लिए महिला जवानों का चयन उनकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इस हार्ड कमांडो ट्रेनिंग के बाद इन महिला जवानों की संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में तैनाती होगी। प्रशिक्षण की ऐसी संकल्पना पहली बार लागू की जा रही है।
बीएसएफ में लड़कियां
इस प्रशिक्षण से यह संदेश जाएगा कि देश की बेटियां सरहद पर हर तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। करीब एक दशक पहले बीएसएफ ने महिला जवानों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी। आज बीएसएफ में लगभग तीन हजार महिला जवान हैं। यही नहीं 567 और महिला जवानों की नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ में लड़कियां
इस तरह होगा ट्रेनिंग के लिए चयन
प्रशिक्षण के लिए उन महिला जवानों का चयन किया जाएगा, जिनकी परफारमेंस बेहतर है और जिनमें कमांडों बनने की क्षमता है। टॉप शार्पशूटर महिला जवानों का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए हर साल बीएसएफ में होने वाले जवानों के फायरिंग कौशल परीक्षण को आधार बनाया जाएगा।

सीमा सुरक्षा बल में भर्तियां
महिला जवानों की निखरी काबिलियत
बीएसएफ की महिला जवानों का कौशल हाल के दिनों में काफी निखरा है। कुछ समय पहले पंजाब स्थित बीओपी डीबीएन टाउन जी कंपनी 74 बटालियन के अंतर्गत बीएसएफ की दो महिला जवानों आरती कौर और रीना कौर ने एक पाक घुसपैठिए को गोलियों से मार गिराया था।