फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चार दिन बाद अटारी बॉर्डर पहुंची समझौता एक्सप्रेस, एयर स्ट्राइक के बाद बंद कर दी गई थी

Mon, 04 Mar 2019 03:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Mar 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce Air Strike in Pok, Samjhauta Express Arrived at Attari Border
समझौता एक्सप्रेस
आखिरकार चार दिन बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस देश आ ही गई। पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद इसे पाक सरकार ने बंद कर दिया था, देखिए तस्वीरें।
Indian Airforce Air Strike in Pok, Samjhauta Express Arrived at Attari Border
समझौता एक्सप्रेस
पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को ट्रेन बहाल की और इसमें करीब 200 यात्री भारत आए। दिल्ली से ट्रेन हर बुधवार और रविवार को रवाना होती है। वहीं लाहौर से यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को चलती है। भारत ने एयर स्ट्राइक के बाद 28 फरवरी को यह सेवा निलंबित कर दी थी।
Indian Airforce Air Strike in Pok, Samjhauta Express Arrived at Attari Border
समझौता एक्सप्रेस
28 फरवरी को ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी इसे बंद करने की घोषणा कर दी थी। इस वजह से कई पाकिस्तानी नागरिक रेलवे स्टेशन अटारी पर फंस गए थे। हालातों को देखते हुए भारतीय अधिकारियों ने सभी यात्रियों को अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce Air Strike in Pok, Samjhauta Express Arrived at Attari Border
समझौता एक्सप्रेस
बता दें कि दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए 22 जुलाई 1976 में इस गाड़ी को शुरू किया गया था। वहीं इसे अब से पहले चार बार बंद किया गया था। 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने और संसद में हमले के बाद भी इसे रोक दिया गया था।
विज्ञापन
Indian Airforce Air Strike in Pok, Samjhauta Express Arrived at Attari Border
समझौता एक्सप्रेस
समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3 टियर डिब्बा है। भारत में यह ट्रेन दिल्ली से अटारी और पाकिस्तान में वाघा से लाहौर तक का सफर तय करती है। लेकिन इसमें सफर करने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जो 70 प्रतिशत से गिरकर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed