{"_id":"58fb39994f1c1ba35c8b4df9","slug":"india-s-first-unique-restaurant-hwai-adda-at-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक आइडिया और 4 भाइयों ने बनाया देश का पहला हवाई रेस्टोरेंट, लग्जरी होटल से कम नहीं है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक आइडिया और 4 भाइयों ने बनाया देश का पहला हवाई रेस्टोरेंट, लग्जरी होटल से कम नहीं है!
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आइडिया आया और चार भाइयों ने देश का पहला और बेहद अनोखा रेस्टोरेंट खड़ा कर दिया। ये किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है, खुद देख लिजिए अंदर की तस्वीरें।
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
पंजाब के लुधियाना में खोले गए इस रेस्टोरेंट का नाम हवाई अड्डा है। आप यहां आकर आपको हवाई जहाज में बैठकर खाना खाने जैसा महसूस होगा। यह अपने आप में एक अनूठा रेस्टोरेंट हैं। यह काफी किफायती है और शुद्ध शाकाहारी खाना मिलता है।
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
बता दें कि इस रेस्टोरेंट को कबाड़ हो चुके एयर बस 320 में तैयार किया गया है। इसे 4 बड़े ट्रकों में लादकर लुधियाना लाया गया और करीब 4 महीने की मेहनत के बाद इसे रेस्टोरेंट का रूप दिया गया। कई इंजीनियर्स के हुनर का कमाल है ये।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में 180 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन अभी इसमें 70 लोगों के बैठ कर खाना खाने का ही इंतजाम किया गया है। इस रेस्टोरेंट में एक बेकरी, कैफे और पार्टी हॉल भी है। जहां समय-समय पर पार्टी के लिए भीड़ जमा होती रहती हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में देश का पहला अनोखा हवाई रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट के मालिक परमप्रीत सिंह लूथरा कहते हैं कि इसका आइडिया उन्हें महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर आया, जो कि लग्जरी खाने और सफर के लिए देश भर में मशहूर है। ऐसा ही कुछ करने का सपना देखा और वो सच कर दिखाया।