फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश की पहली सिख बेटी कनाडा में बनी जज, हिम्मत देखेंगे तो गर्व करेंगे

Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
india's first sikh daughter palbinder kaur appointed judge in canada supreme court
देश की पहली सिख पलबिंदर कौर कनाडा में बनी जज
देखिए ये हैं देश की पहली सिख बेटी, इन्होंने कनाडा में जज बनकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जानिए कहां से हैं और इनके बारे में सब कुछ।
Trending Videos
india's first sikh daughter palbinder kaur appointed judge in canada supreme court
देश की पहली सिख पलबिंदर कौर कनाडा में बनी जज
नाम है पलबिंदर कौर शेरगिल। पंजाब के जालंधर में पैदा हुईं पलविंदर कौर शेरगिल कनाडा के न्यू वेस्टमिंस्टर स्थित सुप्रीम कोर्ट ऑफ ब्रिटिश  कोलंबिया की पहली महिला पगड़ीधारी सिख जज बनीं हैं। कनाडा के विधि मंत्री और अटॉर्नी जनरल जोडी विल्सन ने पलबिंदर की नियुक्ति की घोषणा की। वह कनाडा में मानवाधिकार संबंधी मामलों की वकालत कर रही थीं और शेरगिल एंड कंपनी के नाम से अपना लॉ फर्म चला रही थीं।
india's first sikh daughter palbinder kaur appointed judge in canada supreme court
देश की पहली सिख पलबिंदर कौर कनाडा में बनी जज
जस्टिस शेरगिल जालंधर जिले के रूरका कलां गांव में पैदा हुई थीं। पलबिंदर के पिता ज्ञान सिंह रिटायर्ड नेवी अफसर हैं। पलबिंदर की शादी शहीद भगत सिंह नगर जिले के गांव जगतपुर में हुई है। उनके पति अमृतपाल सिंह शेरगिल डॉक्टर हैं। वह सरे में पति, बेटी और दो जुड़वां बेटों के साथ रहती हैं। 1965 में चार साल की उम्र में अपने परिवार के साथ कनाडा चली गईं और वहां के विलियम्स लेक, बीसी में बड़ी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
india's first sikh daughter palbinder kaur appointed judge in canada supreme court
देश की पहली सिख पलबिंदर कौर कनाडा में बनी जज
अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी और पंजाबी का भी उन्हें बेहतर ज्ञान है। वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष ने पलबिंदर की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए  कहा कि कनाडा में रह रहे सिख समुदाय के लोगों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। स्कूल के दिनों में उनकी तबला व हारमोनियम में खासी रुचि थी। इसके साथ ही वह ताईक्वांडो की ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा वह वॉलीबॉल की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
india's first sikh daughter palbinder kaur appointed judge in canada supreme court
देश की पहली सिख पलबिंदर कौर कनाडा में बनी जज
पलबिंदर ने यूनिवर्सिटी ऑफ सक्सेचवान से लॉ की डिग्री ली। कनाडा में सिख समुदाय के कई मामलों में वह अदालत में पैरवी कर चुकी हैं। जस्टिस शेरगिल को 2012 में क्वींस काउंसल और कम्युनिटी सर्विस के लिए क्वीन के गोल्डन जुबली मेडल मिल चुका है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले पलबिंदर अपनी लॉ फर्म शेरगिल एंड कंपनी, ट्रायल लॉयर्स में बतौर वकील काम करती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed