देखिए अजब-गजब और शानदार साइकिलें
एक्सपो में तीन हजार से लेकर दो लाख तक के साइकिल उपलब्ध हैं। इस एक्सपो का मकसद साइकिलिंग को प्रमोट करना और पर्यावरण संतुलन बरकरार रखना है।
देखिए अजब-गजब और शानदार साइकिलें
लुधियाना में शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल साइकिल एक्सपो में बदलते दौर में माडर्न हो रहे साइकिल के सफर को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज है।
देखिए अजब-गजब और शानदार साइकिलें
लुधियाना ने साइकिल के क्षेत्र में देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है। एक्सपो में देश के दिग्गज साइकिल निर्माताओं ने अपने अपने लेटैस्ट साइकिलों को पूरे इनोवेशन के साथ डिस्पले किया है।
देखिए अजब-गजब और शानदार साइकिलें
एक्सपो में किड्स, टीनएजर्स, प्रीमियम, हाई-स्पीड, स्टंट, ई-साइकिल, ई-बाइक्स, रोडस्टर, रोड बाइक्स, ई-रिक्शा ई-स्कूटर, फोल्डिंग साइकिल और हाई-ऐंड साइकिल देशी विदेशी डिस्पले किए गए हैं।
देखिए अजब-गजब और शानदार साइकिलें
एक्सपो में हीरो, हीरो क्रॉस, नीलम, लीडर, एटलस, कोहेनूर सहित कई कंपनियों ने करीब पचास मॉडल लांच किए। सभी कंपनियों का फोकस किड्स एवं टीन एजर्स पर है।