फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day: Punjab CM Captain Amrinder Singh Hoisted National Flag in Mohali

Independence Day: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली में फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2020 11:33 AM IST
ajay kumar अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 11:33 AM IST
सार

  • 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेंगे शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मेडल
  • 11 और पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों को मिलेंगे मुख्यमंत्री रक्षक पदक और ड्यूटी के प्रति विलक्षण सेवा अवार्ड

विज्ञापन
Independence Day: Punjab CM Captain Amrinder Singh Hoisted National Flag in Mohali
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को एसएएस नगर (मोहाली) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। फेज़ 6 सरकारी कालेज में शनिवार को  राज्य स्तरीय आजादी समारोह मनाया गया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कोरोना महामारी फैलने के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी सादा रखा गया।

विज्ञापन

 
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं को किया सलाम किया। सीएम ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश के लिए अपनी जान देने वालों में पंजाबी सबसे आगे रहे है। इतना ही नही अभी चीन के साथ सीमा पर बने हालात दौरान शहीद होने वाले पंजाब के वीर सपूत की शहादत को भी उन्होंने याद किया।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि कोविड के चलते तीन महीने में फंड व राजस्व आधा रह गया। सरकार इसे ट्रेक पर लाने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा लोगो की सेवा के लिए नई योजनाओं का जिक्र किया। समारोह में किसी तरह का कोई सभ्याचारक प्रोग्राम नहीं हुआ। किसी को सम्मानित नही किया गया। सुरक्षा के मजबूत इंतज़ाम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदरपाल सिंह इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो मुख्य दफ्तर एसएएस नगर, लखविन्दर सिंह इंस्पेक्टर प्रोविजनिंग विंग पंजाब, चंडीगढ़, शिव कुमार इंस्पेक्टर, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण, कमलजीत इंस्पेक्टर, 80 बटालियन पीएपी जालंधर, कुलदीप सिंह सब इंस्पेक्टर, आर्म्ड बटालियन पीएपी जालंधर, जसवीर सिंह सब-इंस्पेक्टर, 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर, हरभजन लाल एसआई ऑपरेशनल स्टाफ बठिंडा, बूटा सिंह एएसआई भर्ती ट्रेनिंग सेंटर पीएपी जालंधर, सुखदेव सिंह एएसआई पुलिस कंट्रोल रूम तकनीकी सर्विसिज कमिश्नरेट जालंधर और हरपाल सिंह एएसआई स्पेशल ब्रांच कमिश्नरेट लुधियाना को आज़ादी दिवस के अवसर पर शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री रक्षक पदक और ड्यूटी के प्रति विलक्षण सेवा अवार्ड
स्वर्ण सिंह एएसआई (एलआर) को मुख्यमंत्री रक्षक पदक के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा संदीप गोयल, सीनियर पुलिस कप्तान बरनाला, बलवंत कौर, कमांडेंट 13वीं बटालियन पीएपी, सुखविन्दर सिंह, डीएसपी (पीबीआई) स्पेशल क्राइम मोगा, जगदीश कुमार, डीएसपी (एसडी) फाजिल्का, भुपिंदर सिंह, इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस विंग, बलजीत सिंह इंस्पेक्टर इंचार्ज सीआईए बरनाला, कौर सिंह इंस्पेक्टर (एलआर) इंचार्ज सीआईए मुख्य दफ्तर फिऱोज़पुर, राजीव कुमार इंस्पेक्टर (एलआर) थाना मटौर एसएएस नगर, सुखबीर सिंह सब इंस्पेक्टर (एलआर) इंटेलिजेंस विंग और नीरज कुमार इंस्पेक्टर 432 व बीआर को शानदार सेवाओं निभाने पर मुख्यमंत्री मेडल के सम्मानित किया गया।

डीजीपी की तरफ से शुभ कामनाएं
इसी दौरान पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल दिनकर गुप्ता ने पुलिस मेडल हासिल करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी शुभ इच्छाएं और शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इन पुलिस मुलाजिमों की तरफ से निभाई शानदार सेवाओं के बदले यह पुलिस मेडलों के हकदार थे। 

एडीजीपी वरिंदर कुमार और अनीता पुंज को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल

एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब वरिंदर कुमार और एडीजीपी-कम-डायरेक्टर पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर अनीता पुंज को विलक्षण सेवाएं निभाने के बदले आजादी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल के साथ सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कंवलदीप सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर आईवीसी और एसयू विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, हरगोबिन्द सिंह एआईजी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब एसएएस नगर और कुलवंत राय एसपी, पीबीआई, ओसी मुक्तसर साहिब को शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मेडल के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed