{"_id":"5f36e8fc8ebc3e3cf4397924","slug":"independence-day-chandigarh-administrator-vp-singh-badnore-hoisted-national-flag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: चंडीगढ़ में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने फहराया तिरंगा, नहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: चंडीगढ़ में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने फहराया तिरंगा, नहीं हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sat, 15 Aug 2020 11:30 AM IST
ajay kumar
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2020: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने तिरंगा फहराया। उनके साथ सलाहकार मनोज परिदा भी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस 2020: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बेहद सादे तरीके से कोरोना नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस बार समारोह स्थल पर दो गज की दूरी पर कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया।
वहीं समारोह में हर साल जहां हजारों लोग शरीक होते थे, वहां इस बार सिर्फ 60 से 70 लोग ही शामिल हो सके। न तो स्कूली बच्चों को बुलाया गया और न ही स्वतंत्रता सेनानी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बल्कि अधिकारियों ने उनके घर जाकर ही उन्हें सम्मानित किया। इस बार सिर्फ कोरोना वॉरियर्स को ही सम्मानित किया गया।
वहीं समारोह में हर साल जहां हजारों लोग शरीक होते थे, वहां इस बार सिर्फ 60 से 70 लोग ही शामिल हो सके। न तो स्कूली बच्चों को बुलाया गया और न ही स्वतंत्रता सेनानी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। बल्कि अधिकारियों ने उनके घर जाकर ही उन्हें सम्मानित किया। इस बार सिर्फ कोरोना वॉरियर्स को ही सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में इस बार किसी भी आम नागरिक को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित नहीं किया गया। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने विभिन्न विभागों के प्रमुख को सर्टिफिकेट प्रदान किए ताकि वह सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दफ्तर में ही उन्हें सम्मानित कर सकें।mइसी कड़ी में नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के सर्टिफिकेट मेयर राजबाला मलिक को दिए गए। डीसी ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों के सर्टिफिकेट एडीसी सचिन राणा को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए डीआईजी ओमवीर सिंह को सर्टिफिकेट दिए गए। सेक्टर-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल बीएस चवन, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज जी. दीवान और पीजीआई के एक अन्य डॉक्टर को सर्टिफिकेट दिए गए ताकि वह अपने कर्मचारियों को सम्मानित कर सकें। वहीं शहर के विभिन्न एनजीओ, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि को सर्टिफिकेट देने की जिम्मेदारी सोशल वेलफेयर की डायरेक्टर नवजोत कौर को दिया गया और उन्हें सर्टिफिकेट सौंपे गए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस 2020: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित यह कार्यक्रम 9 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले प्रशासक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। यह पूरा कार्यक्रम महज आधे घंटे का रहा। इस दौरान न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न ही मार्च पास्ट हुआ। स्कूली बच्चों को भी नहीं बुलाया गया था। साथ ही लोगों की संख्या को कम करने के लिए प्रशासन के चुनिंदा अधिकारियों को बुलाया गया था।