{"_id":"18902f950fd3bb42904ceca7efae5851","slug":"including-mother-wife-and-child-farmer-attempt-to-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
Mon, 16 Nov 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार,हांसी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार,हांसी(हरियाणा)
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फसल के खराब होने पर किसान बन गया कर्जदार। बेबस किसान ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी मां, पत्नी और 2 मासूम बच्चों समेत निगल लिया जहर। देखिए मार्मिक तस्वीरें।
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
2 of 5
वाकया हरियाणा के हिसार/हांसी का है। यहां के कंवारी गांव में रविवार को कर्ज में डूबे एक किसान संदीप ढांडा ने मां संतोष, पत्नी गीता, सात वर्षीय बेटी मेघा और पांच वर्षीय बेटा सुधीर के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
3 of 5
दो मासूम बच्चों सहित परिवार के पांचों सदस्यों की हालात गंभीर बनी है। दंपति, किसान की मां और दोनों बच्चे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामले के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। किसान के जीजा हुकमचंद का कहना है कि उसके साले संदीप ढांडा ने कर्ज से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
4 of 5
हुकमचंद ने बताया कि संदीप के पास तीन एकड़ जमीन है। पिछले तीन-चार साल से कोई फसल नहीं हो रही थी। फसल खराबे के कारण उसने अपने ही परिवार के लोगों से लाखों का कर्ज ले लिया। संदीप ढांडा ने खेती में लगातार नुकसान होने के चलते भैंसों का व्यापार शुरू किया। इसमें भी उसे लगातार घाटा होता गया। परिवार के जिन लोगों से उसने रुपये ले रखे थे, वे बार-बार उस पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
'कर्जदार' किसान ने मां, पत्नी और 2 बच्चों समेत निगला जहर
5 of 5
बकौल हुकमचंद जीजा संदीप का कहना था कि अब उसके और उसके परिवार के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं था, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर संदीप के चाचा और आसपास के लोगों ने उन्हें हिसार के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया। प्रह्लाद सिंह, सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार का फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उनके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।