फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीवरेज की सफाई करने गए युवक की जहरीली गैस से मौत

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
incident in chandigarh, man dies from poison gas during sewage cleaning
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत - फोटो : amar ujala

बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज की सफाई करने उतरे एक सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में जीएमसीएच 32 में भर्ती है। यह हादसा पुराने एयरपोर्ट रोड पर बहलाना के पास एक सीवरेज की सफाई के  दौरान हुआ। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के प्रति रोष जताते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों और पीड़ित परिजनों ने सेक्टर 32 अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की।

incident in chandigarh, man dies from poison gas during sewage cleaning
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत - फोटो : amar ujala

शनिवार को सेक्टर 25 निवासी जितेंदर (24), रमेश (50) शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बहलाना के पास एक बंद गटर को खोलने के लिए गए थे। वहां जितेंदर सीवरेज का ढक्कन  खोलकर नीचे उतरने लगा। इसी दौरान वह जहरीली गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गया और सीवरेज के भीतर गिर पड़ा। जब रमेश ने अंदर झांककर जितेंदर को देखना चाहा तो उस पर भी गैस का असर हो गया और वह भी बेहोश होकर गटर की दूसरी तरफ गिर गया। दूसरी तरफ गिरने से उसकी जान  बच गई।

incident in chandigarh, man dies from poison gas during sewage cleaning
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत - फोटो : amar ujala

इसके बाद उनके अन्य साथियों ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों को लेकर जीएमसीएच 32 पहुंची जहां डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया और रमेश का इलाज शुरू कर दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर  सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में कांट्रैक्टर पृथ्वीराज शर्मा और फोरमैन किशोरी पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में  आरोपी फोरमैन किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। वही  दूसरा आरोपी कांट्रैक्टर पृथ्वीराज शर्मा शहर से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
incident in chandigarh, man dies from poison gas during sewage cleaning
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत - फोटो : amar ujala
छह लोग मारे जा चुके हैं सीवरेज हादसे में हादसे के बाद नाराज परिजनों व सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर 32 अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों  का कहना था कि उनके 6 साथी इस तरह सीवरेज में सफाई करते हुए मारे जा चुके हैं। प्रशासन न तो उनकी जगह किसी परिवार वाले को पक्की नौकरी पर रखता है और न ही उनको सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
incident in chandigarh, man dies from poison gas during sewage cleaning
सीवरेज सफाई करने गए युवक की मौत - फोटो : amar ujala
सफाई कर्मियों को मास्क तक नहीं मिलता प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल ने अभी कुछ ही दिन पहले ही कांट्रैक्ट पर काम शुरू किया था। जबकि, रमेश अपने बीबी बच्चों  के साथ सेक्टर-25 कालोनी में  रहता है। वह पिछले काफी समय से ठेकेदार के अंदर  कांट्रैक्ट पर काम कर रहा था। उसने बताया कि उनके पास किसी तरह का कोई सुरक्षा उपकरण नही थे। यहां तक की उनको मास्क तक नहीं दिया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed