हाइजैक हुए प्लेन से 360 जिंदगियां बचाने वाली बहादुर बेटी नीरजा पर बनीं फिल्म को एक बहुत बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया। जानिए कैसे लड़ी थी आतंकियों से।
ये कहानी है उस बहादुर बेटी नीरजा भनोट की, जिसकी मौत पर पाकिस्तान ने भी आंसू बहाए थे। भारत ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र दिया था, पाक ने तमगा-ए-इन्सानियत। भारत ने उनके नाम पर डाक टिकट भी जारी किया था। मोगा के गांव घलकलां के देशभगत पार्क में उसका एकमात्र स्टेच्यू स्थापित किया गया है। वहीं पर 16 फुट लंबा जहाज बनाया गया है और उस बहादुर बेटी की शहादत को सारी दुनिया सलाम करती है।
देश की इस बहादुर बेटी नीरजा भनोट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर स्टारर मूवी नीरजा बनाई गई थी। इस फिल्म को पहले बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला। अब आइफा अवार्ड्स 2017 में बेस्ट मूवी का खिताब मिला है। बॉलीवुड के सबसे चर्चित अवॉर्ड समारोहों में से एक माने जाने वाले आइफा अवार्ड 2017 न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में चल रहे हैं।
नीरजा भनोट को उसके जन्मदिन से दो दिन पहले हाइजेक हुए प्लेन में आतंकियों ने गोली मार दी थी। दम तोड़ने से पहले इस बेटी ने 360 लोगों की जानें बचाई थी। 17 घंटे तक वह आतंकियों से जूझती रही। Pan Am 73 एयरलाइंस का प्लेन आज ही के दिन, 5 सितंबर 1986 को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर हथियार बंद 4 आतंकवादियों हाईजैक कर लिया था।
आतंकवादी प्लेन को 9/11 की तरह इजराइल में किसी निर्धारित जगह पर क्रैश कराना चाहते थे। लेकिन प्लेन में मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने ऐसा नहीं होने दिया। उसने हिम्मत दिखाते हुए लोगों को बचा लिया, पर अपनी जान गंवा दी। चंडीगढ़ में 7 सितंबर 1964 को जन्मी नीरजा का बचपन मुम्बई में बीता। स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई और सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली।