बार-बार बैंक कॉल्स या असुविधाओं से परेशान आकर अगर आप खाता बंद करने की सोच रहे हैं तो अब ये डॉक्यूमेंट जरूरी हो गया है। देखिए
दरअसल, पहले बैंक खाता खोलने के लिए आधार अनिवार्य था। लेकिन अब बैंक खाता बंद करने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। लीड बैंक अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने खाताधारकों से जल्द से जल्द अपना बैंक अकाउंट नंबर आधार से लिंक कराने का आह्वान किया है।
आगे पढ़ें- 31 दिसंबर तक आधार लिंक ना करवाया तो फ्रीज होगा खाता
31 दिसंबर तक आधार लिंक ना करवाया तो फ्रीज होगा खाता
रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार सभी बैंक उपभोक्ताओं 31 दिसंबर तक बैंक खाते के लिए आधार नंबर बैंक में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 31 दिसंबर के बाद बैंक ऐसे खातों को फ्रीज कर सकता है।
खाता फ्रीज होने के बाद पूरी आशंका है कि खातों को रिजर्व बैंक और आयकर विभाग की अनुमति के बिना दोबारा एक्टिव कराना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए बेहतर यही होगा कि वे 31 दिसंबर से पहले अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लें।
जनधन खातों पर विशेष नजर
आयकर और लीड बैंक के सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद से जनधन खातों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दरअसल साल 2014 के बाद से जीरो बैलेंस पर फतेहाबाद जिले में हजारों लोगों के जनधन खाते खोले गए। लेकिन अगले एक साल तक इनमें से अधिकतर खातों में कोई लेन-देन ही नहीं हुआ।