{"_id":"5c7b91e5bdec2273923c349b","slug":"hyderabad-village-rai-durgam-vaikunta-mahaprasthanam-crematorium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः देश के इस गांव में है, और अब चंडीगढ़ में बनेगा 'महाप्रस्थानम', जानिए इसके बारे में सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः देश के इस गांव में है, और अब चंडीगढ़ में बनेगा 'महाप्रस्थानम', जानिए इसके बारे में सब
Sun, 03 Mar 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
महाप्रस्थानम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक गांव में बना है, और अब चंडीगढ़ में बनने जा रहा है 'महाप्रस्थानम', शायद आप इसके बारे में जानते हैं। अगर नहीं, तो यहां क्लिक कीजिए, सब कुछ पता चल जाएगा।
महाप्रस्थानम
हम बात कर रहे हैं, हैदराबाद के राय दुर्गम गांव में बने मॉडर्न श्मशान घाट की, जिसे वहां महाप्रस्थानम कहते हैं। इसकी तर्ज पर अब चंडीगढ़ में आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह (क्रीमेटोरियम) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एडवाइजर मनोज परिदा ने 1.166 करोड़ का बजट पास कर दिया है। प्रशासन द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-एक में आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह को छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
महाप्रस्थानम
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक में सीटीयू वर्कशॉप से आगे मौजूद श्मशान घाट में ही आधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। यहां काफी सुविधाएं तो पहले से ही मौजूद हैं। सेकेंड इनिंग एसोसिएशन के चेयरमैन आरके गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही इस मामले को लेकर हम लोगों ने एडवाइजर मनोज परिदा से मुलाकात की थी। इस दौरान एडवाइजर ने उन्हें जल्द ही इस मसले को हल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाप्रस्थानम
इसी के तहत एडवाइजर ने दो दिन पूर्व यहां का दौरा कर जमीन फाइनल कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने 1.166 करोड़ का बजट तय कर दिया है। हाल ही में एडवाइजर ने अपने हैदराबाद के दौरे में वहां स्थित महाप्रस्थानम को देखा था। उसी की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी इसका निर्माण करने का फैसला लिया। एडवाइजर के फैसले के तहत प्रपोजल तैयार किया गया। निगम के रोड डिवीजन नंबर-2 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इसका निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
महाप्रस्थानम
इलेक्ट्रिक शव गृह होने से दाह संस्कार के लिए प्रयोग होने वाली लकड़ी की बचत होगी। इससे पेड़ कम कटेंगे और पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। वैसे इसे बनाए जाने का प्रस्ताव और बजट पिछले एडवाइजर के समय से जारी हुआ था। वहीं हैदराबाद के महाप्रस्थानम की बात करें, तो यह देश का पहला पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर आधारित एडवांस शमशानघाट है। इसका उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने किया था।