सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा
सेक्टर 22 में बेसमेंट में बने मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों के मोबाइल और एसेसरीज जल कर राख हो गईं। देखिए तस्वीरों में।
सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा
सेक्टर 22 में मोबाइल शॉप में वीरवार सुबह आग लगने से लाखों के मोबाइल और एसेसरीज जल कर राख हो गईं। आग सुबह करीब 10 बजे मार्केट के एससीओ नंबर 1030-31 के बेसमेंट में लगी । मौकेपर पांच फायर बिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया । फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने से बेसमेंट में बने 14 केबिनों में से दो जलकर राख हो गए। दोनों केबिन में मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज थी।
सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा
आसपास के लोगों ने बेसमेंट से धुंआ उठता देख कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों का कहना है कि फोन करने के पांच मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया । फायर अफसर गुरमुख मुल्तान ने बताया कि फायर विभाग में आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर आई, जिसके बाद मौके पर दो फायरटेंडर सेक्टर 17 और एक -एक फायर टेंडर सेक्टर 11 और 38 फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए पहुंचे।
सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा
बाद में एक वाटर बूजर भी मौके पर भेजा गया। करीब आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। फायर विभाग की प्राथमिक जांच में आग लगने के पीछे कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि आग लगने के सही कारणों का पता तो जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। हालांकि बेसमेंट में फायर सेफ्टी उपकरण लगे तो थे पर आग लगने के वक्त काम नहीं किए।
सेक्टर 22 की मोबाइल मार्केट में आग, लाखों स्वाहा
फायर विभाग बेसमेंट में लगे उपकरणों की जांच कर रही है। बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक बेसमेंट में कोई कमर्शियल एक्टिविटी भी नहीं की जा सकती पर यहां बाकायदा केबिन बना कर मोबाइल और उसकी एसेसरीज बेची जा रही थीं । मार्केट में पार्किंग की भीड़भाड़ की वजह से आग लगने वाली जगह तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी दिक्कत आई। दमकल कर्मियों ने रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हाथों से उठाकर किनारे किया।