फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीप्रीत से पहली बार मिलने आया परिवार, फूट फूटकर रोई, जानिए क्या बात हुई?

Sun, 15 Oct 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 15 Oct 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
honeypreet meeting with family at panchkula court
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
राम रहीम के मामले में तमाम तरह के आरोप, पुलिस की सख्ती और कोर्ट की पेशी भुगत रही हनीप्रीत से मिलने परिवार पहली बार आया। जानिए क्या हुआ और क्या बात हुई।
honeypreet meeting with family at panchkula court
हनीप्रीत की पेशी
शुक्रवार को अदालत में पेशी के बाद हनीप्रीत बाहर आई तो उससे मिलने के लिए उसका भाई और भाभी पहुंचे थे। उन्हें देखते ही उसकी आंखों में आंसू भर आए। वह उन्हें बहुत कुछ बताना चाहती थी, लेकिन समय कम होने के चलते सिर्फ उसका परिवार उसका खैरियत ही पूछ पाया। अदालत की इजाजत के बाद हनीप्रीत अपने परिवार से मिली। अपने भाई और भाभी से हनीप्रीत ने करीब दो मिनट तक बातचीत की।

 
honeypreet meeting with family at panchkula court
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
शुक्रवार को ही हनीप्रीत और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना का सुबह सवा ग्यारह बजे चंडीमंदिर थाने में आमना सामना हुआ तो दोनों अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठीं। एक-दूसरे के गले से लिपटते हुए दोनों फूट-फूटकर रोने लगीं। इसे देख पूछताछ में जुटी महिला पुलिस अधिकारियों का भी दिल पसीज गया। उन्होंने दोनों को समझाया और पानी पिलाया। कुछ देर में जब दोनों चुप हुईं तो उन्हें आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet meeting with family at panchkula court
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत
शुक्रवार को पंचकूला अदालत ने हनीप्रीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हनीप्रीत को उसकी साथी सुखदीप कौर के साथ 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाया गया। शाम करीब सवा छह बजे हनीप्रीत भारी पुलिस बल और एसआईटी की टीम के साथ कैदियों वाली गाड़ी में अंबाला सेंट्रल जेल पहुंची। जेल लाते समय भी हनीप्रीत को कैदी वैन में सीट की बजाय नीचे बैठाया गया ताकि आम लोगों को नजर न आए।
विज्ञापन
honeypreet meeting with family at panchkula court
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
हनीप्रीत को जेल के अंदर प्रवेश से पहले खुद के अंगूठे का निशान देना पड़ा। जेल में कैंटीन और मेस खर्च के लिए हनीप्रीत को भी दूसरे बंदियों की तरह छह हजार रुपये मिलेंगे। हनीप्रीत के पहुंचने से पहले से ही डॉक्टरों की टीम सेंट्रल जेल में थी। हनीप्रीत का जेल में ही मेडिकल किया गया, उसे और सुखदीप कौर को अलग-अलग सेल में रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed