राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पुलिस के लिए एक पहेली बन गई है। जानिए हनीप्रीत की गिरफ्तारी इतनी जरूरी क्यों है?
2 of 8
हनीप्रीत इंसां
- फोटो : SELF
राम रहीम की फरार 'लाडली' हनीप्रीत का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हरियाणा एटीएस के निर्देश पर नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती सभी थाना, पुलिस चौकी और पुलिस चेकपोस्ट पर हनीप्रीत की फोटो लगाए गए हैं।
3 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
दरअसल, डेरामुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक ऐसी कड़ी है, जेा डेरा सच्चा सौदा में डेरामुखी द्वारा किए जा रहे कृत्यों की खास राजदार है। वर्ष 2011 से डेरामुखी के ज्यादा नजदीक आई हनीप्रीत डेरामुखी के हर छोटे-बड़े राज से वाकिफ है।
4 of 8
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
इसलिए महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। ताकि इन रास्तों से हनीप्रीत नेपाल ना जा सके। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा इलाके में कई जगह छापे मारे थे।
5 of 8
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत का परिवार
अब जानिए हनीप्रीत की गिरफ्तारी जरूरी क्यों? दरअसल, एमएसजी सीरिज वाली फिल्मों के जरिए डेरे का काला धन भी सफेद करने का तिकड़म भी हनीप्रीत ने ही लड़ाया था। इसके अलावा डेरामुखी को दोषी करार देने के बाद उसे भगाने की साजिश में भी हनीप्रीत ही महत्वपूर्ण कड़ी थी।