फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से कोर्ट में रोई राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत, जानिए क्या बोली?

Thu, 12 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 12 Oct 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
honeypreet cried in panchkula court, panchkula police interogation honeypreet
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
6 दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को हनीप्रीत को कोर्ट में पेश किया गया तो जज के सामने वह फूट फूट कर रोने लगी, जानिए क्यों और क्या कहा उसने।
honeypreet cried in panchkula court, panchkula police interogation honeypreet
Honeypreet Insan Arrest
चर्चा है कि हनीप्रीत पेशी के दौरान पंचकूला कोर्ट में काफी रोई। वह जज के सामने हाथ जोड़ कर खड़ी थी। वकील ने जब हनीप्रीत से पूछा कि उसे कुछ कहना है तो वह रो पड़ी। रोते रोते हनीप्रीत ने कहा कि वह जो कुछ जानती थी, सब सच सच बता दिया है। हनीप्रीत की हालत ऐसी हो गई थी कि उसके वकील एसके गर्ग नरवाना ने उसे संभाला।
honeypreet cried in panchkula court, panchkula police interogation honeypreet
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
वहीं हनीप्रीत के वकील ने नए तथ्यों को सामने लाने की संभावनाओं पर रिमांड का विरोध किया और कहा कि पहले ही छह दिनों की रिमांड पर उससे पूछताछ हो चुकी है। रिमांड के दौरान भी मोहिंदर इंसा की गिरफ्तारी के लिए क्या पुलिस आरोपियों को तरनतारन और राजस्थान लेकर गई। छह दिन के बाद एक्सट्रा रिमांड क्यों मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet cried in panchkula court, panchkula police interogation honeypreet
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
कोर्ट में कहा गया कि पुलिस कस्टडी में रह रही हनीप्रीत मानसिक तौर पर परेशान हो रही है। पुलिस के सामने भी उसने जानकारियां दे दी हैं। बावजूद इसके अब कौन से नए तथ्य हैं जो छह दिनों में नहीं आ सके। इसके जवाब में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पंकज गर्ग ने बताया आदित्य इंसा की गिरफ्तारी, लैपटॉप और मोबाइल की बरामदगी सहित कुछ और अहम जानकारियां हासिल की जानी है।
विज्ञापन
honeypreet cried in panchkula court, panchkula police interogation honeypreet
Honeypreet Insan Arrest
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने हनीप्रीत को फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार महिला सुखदीप कौर को भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर हनीप्रीत का मोबाइल बरामद करेगी। मोबाइल में एक वीडियो के अलावा हिंसा मामले में आरोपी मोहिंदर इंसां के बारे में भी सुखदीप के पास जानकारियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed