फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीप्रीत का रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ाया, एक सवाल पर जज के सामने रो पड़ी

Wed, 11 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Wed, 11 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet's police remand extended by three days till October 13
Honeypreet Insan Arrest
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री और देशद्रोह व हिंसा भड़काने की आरोपी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत को मंगलवार को छह दिन का रिमांड खत्म होने पर पंचकूला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
Honeypreet's police remand extended by three days till October 13
हनीप्रीत - फोटो : SELF
लैपटॉप, मोबाइल की बरामदगी और 25 अगस्त की हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों का सुराग हासिल करने के लिए पुलिस को यह अतिरिक्त समय दिया गया है। हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर बाद चार बजे अदालत में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि पुलिस ने नौ दिन का रिमांड मांगा था, जिसका बचाव पक्ष ने विरोध किया। 
Honeypreet's police remand extended by three days till October 13
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
इसके बाद पूछताछ के लिए रिमांड की अवधि तीन दिन के लिए बढ़ाई गई है। वहीं डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पंकज गर्ग ने बताया कि रिमांड के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य आरोपियों का सुराग हासिल करने की पुलिस कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet's police remand extended by three days till October 13
Honeypreet Insan Arrest
अदालत में रो पड़ी हनीप्रीत 
हनीप्रीत ने अदालत में हाथ जोड़कर खड़ी हुई थी। वकील ने जब हनीप्रीत से पूछा कि उसे कुछ कहना है तो वह रो पड़ी। वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हनप्रीत ने अदालत में बताया कि मेरे पास जितनी जानकारियां थी मैंने पुलिस को बता दी है।
विज्ञापन
Honeypreet's police remand extended by three days till October 13
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
सुखदीप का भी तीन दिन का रिमांड
हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार महिला सुखदीप कौर को भी मंगलवार को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर हनीप्रीत का मोबाइल बरामद करेगी। पुलिस के मुताबिक मोबाइल में एक वीडियो के अलावा हिंसा मामले में आरोपी मोहिंदर इंसां के बारे में भी जानकारियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed