फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की ये होनहार बेटी बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कैप्टन, पहला इंटरव्यू

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
hockey player rani rampal first interview after appointing indian women hockey team captain
भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल
देश की होनहार बेटी को अब भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है। कैप्टन बनने के बाद रानी रामपाल मीडिया से रूबरू हुई और अपना लक्ष्य बताया।
hockey player rani rampal first interview after appointing indian women hockey team captain
भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल
अपनी प्रतिभा के बल पर कम उम्र में ही ओलंपिक, अर्जुन व भीम अवार्ड को अपने नाम करने वाली शाहाबाद की रानी रामपाल को भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। रानी शाहाबाद की पांचवीं ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्हें देश की टीम की कप्तानी मिली है। इससे पहले शाहाबाद की संदीप कौर, सुरेंद्र कौर, रीतू रानी व जसजीत कौर कप्तान के पद पर रह चुकी हैं।
hockey player rani rampal first interview after appointing indian women hockey team captain
भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल
रानी 1 से 10 अप्रैल तक कनाडा में होने वाली वर्ल्ड लीग राउंड 2 में पहली बार कप्तान के रूप में नजर आएंगी और 22 मार्च को भारतीय टीम कनाडा के लिए कूच करेगी। रानी को कप्तान बनाए जाने से हॉकी खिलाड़ियों में खुशी है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने रानी रामपाल को और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की इन बेटियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। रानी रामपाल के माता-पिता राममूर्ति व रामपाल ने भी अपनी बेटी को जीत का आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hockey player rani rampal first interview after appointing indian women hockey team captain
भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल
रानी रामपाल ने कहा कि भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए उनका मकसद जीत के खाते को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वह उनकी यही सोच है कि अपनी कप्तानी में ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं जीत कर रिकार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी रणनीति व तालमेल के साथ टीम को आगे बढ़ाएंगी और देश की टीम को नया मुकाम देंगी। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को टीम का विदेशी दौरा है और इस दौरान वह प्रतियोगिता जीत कर लौटेंगी।
विज्ञापन
hockey player rani rampal first interview after appointing indian women hockey team captain
भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल
वीरवार को घोषित भारतीय हॉकी टीम में शाहाबाद की 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें रानी रामपाल, नवजोत कौर व रीतू रानी शामिल हैं। यह तीनों ही खिलाड़ी हॉकी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। रानी रामपाल के कोच बलदेव सिंह ने कहा कि रानी को कप्तान बनाया जाना दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय है। इससे निश्चित रूप से टीम को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रानी एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ-साथ तेजतर्रार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed