{"_id":"6ac8eca51f1716b5300409f4","slug":"rules-for-setting-up-industries-and-expanding-businesses-in-haryana-will-be-simplified-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1145125-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने के नियम होंगे सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने के नियम होंगे सरल
विज्ञापन
फोटो समाचार
बिल्डिंग की मंजूरी और अग्नि सुरक्षा नियमों की हुई समीक्षा
कैबिनेट सचिव ने हरियाणा के प्रयासों की सराहना की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में जमीन का इस्तेमाल करने के लिए कारोबारियों को ज्यादा छूट देने की तैयारी हो रही है। सरकार ऐसी व्यवस्था बनाना चाहती है जिसमें जिस काम पर साफ रोक नहीं है उसे जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद करने की अनुमति मिल सके। इससे उद्योग लगाने या कारोबार बढ़ाने के लिए जमीन का इस्तेमाल करना आसान होगा। हालांकि शहरों की योजना और सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन करना होगा। इस दिशा में नियमों को आसान बनाने के लिए शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव केके पाठक और हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने की।
बैठक में भवन निर्माण के नियमों को सरल बनाने और सरकारी मंजूरियों में लगने वाला समय कम करने पर चर्चा हुई। केके पाठक ने भवन निर्माण के नियम आसान बनाने की दिशा में हरियाणा के प्रयासों की सराहना की। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सरकार 28 सुधारों पर काम कर रही है। इसका मकसद कारोबारियों को अनावश्यक नियमों व सरकारी प्रक्रियाओं से राहत देना है।
जमीन के इस्तेमाल के नियमों के साथ भवन निर्माण की मंजूरी और अग्नि सुरक्षा के नियमों की भी समीक्षा की जा रही है। कोशिश है कि सुरक्षा से समझौता किए बिना मंजूरी की प्रक्रिया आसान हो और कारोबारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार के अनुसार 28 सुधारों में से आठ प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं जबकि 18 प्रस्तावों पर सहमति बनने के बाद उन्हें लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार को उम्मीद है कि इन बदलावों से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।