फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईटेक 'मुन्नाभाई': डॉक्टर बनने के लिए चीटिंग की, तरीका ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई

Sat, 10 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 10 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
hightech munnabhai, unique way of cheating by girl to be a doctor
Amritsar News
एग्जाम में चीटिंग करने को बच्चे तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक लड़की ने डॉक्टर बनने के लिए वो शातिर तरीका अपनाया, जानकर पुलिस वाले भी चकरा गए।
hightech munnabhai, unique way of cheating by girl to be a doctor
fraud maid - फोटो : demo photo
मामला पंजाब के अमृतसर का है। फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में अभिनेता संजय दत्त ने डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई और परीक्षा पास करने के लिए चीटिंग की थी। लेकिन यहां तो एक नौकरानी मालिक की बेटी की डिग्री चुराकर डॉक्टर बन बैठी। इतना ही नहीं सर्टिफिकेट पर अपनी फोटो लगाकर एक निजी अस्पताल में डॉक्टर बन गई और इलाज भी करने लगी।
hightech munnabhai, unique way of cheating by girl to be a doctor
fraud maid - फोटो : demo photo
भांडा तब फूटा जब कोठी मालकिन इलाज के लिए उसी अस्पताल में दाखिल हुई और उसके इलाज की जिम्मेदारी उसकी नौकरानी को मिली। पुलिस फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार करके पूछताछ में जुट गई है। एडीसीपी लखबीर सिंह के अनुसार, नगर निगम में एक्सईएन तिलकराज जस्सन की बेटी रेणुका जस्सन ने बीएससी और एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उनके घर में मंदीप कौर उर्फ मनु बर्तन मांजने का काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hightech munnabhai, unique way of cheating by girl to be a doctor
fraud maid - फोटो : demo photo
मंदीप ने गत 19 जनवरी को जरूरी काम का हवाला देते हुए छुट्टी ली थी। लेकिन इसके बाद वह काम पर नहीं लौटी। पुलिस के मुताबिक तिलकराज की पत्नी को दो दिन पहले तबियत खराब हुई तो उन्हें आकाशदीप अस्पताल में दाखिल कराया गया। अपना इलाज करने पहुंची डॉक्टर को देखकर महिला दंग रह गईं। वह कोई और नहीं बल्कि उनकी नौकरानी मंदीप कौर उर्फ मनु थी।
विज्ञापन
hightech munnabhai, unique way of cheating by girl to be a doctor
fraud maid - फोटो : demo photo
अस्पताल में मनु को डॉ रेणुका जस्सन के नाम से पुकारा जा रहा था। उधर, जब उनकी बेटी रेणुका जस्सन अमेरिका से लौटी तो उसने बताया कि उसके पढ़ाई के सारे सर्टिफिकेट कोठी से चोरी हो गए हैं। इसके बाद परिवार का शक मंदीप कौर पर गया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही मंदीप कौर ने मान लिया कि उसने सर्टिफिकेट चोरी करके धोखे से नौकरी हासिल की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed