फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम और हनीप्रीत के लिए अब खड़ी होंगी नई मुसीबतें, जानकारी आई सामने

Fri, 03 Nov 2017 09:05 AM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
highcourt order for enquiry of ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda property
Ram rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी 'दुलारी' हनीप्रीत के लिए अब और ज्यादा मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। दरअसल, कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं।
highcourt order for enquiry of ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda property
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा पर लगे मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच करने के लिए सीजेएम कोर्ट ने आयकर विभाग को अनुमति दे दी है। आयकर विभाग की ओर से 17 अक्तूबर को कोर्ट में लगाई गई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश विजय जेम्स ने आयकर विभाग को पुलिस द्वारा डेरा सच्चा सौदा से जब्त किए दस्तावेज और सामान की जांच करने की आज्ञा दी। अर्जी पर सुनवाई से पहले कोर्ट ने शहर थाना पुलिस से अर्जी को लेकर जवाब तलब किया था।
highcourt order for enquiry of ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda property
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
पिछली दो तारीख पर शहर थाना पुलिस पूरा जवाब दाखिल नहीं कर पाई थी। अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए बुधवार को हरहाल में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बुधवार सुबह कोर्ट में जवाब दाखिल किया। जवाब दाखिल करने के बाद न्यायाधीश विजय जेम्स ने आयकर विभाग की ओर से मांगी गई जांच की अनुमति को कुछ हिदायतों के साथ स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
highcourt order for enquiry of ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda property
राम रहीम
कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि आयकर विभाग की जांच सिरसा पुलिस अधीक्षक की निगरानी में होगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक को कड़ी हिदायत दी कि इसका ध्यान रहे कि जो सामान और दस्तावेज डेरा सच्चा सौदा से पुलिस ने बरामद किया है, उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए। आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर दाता राम ने सिरसा पुलिस की ओर से डेरा से जब्त किए गए कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, वीडियो कैसेट, फोटो, खाली चेक बुक्स, बैंक पास बुक, सूटकेस आदि उपलब्ध करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
highcourt order for enquiry of ram rahim, honeypreet, dera sacha sauda property
Ram Rahim
अदालत ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए दो नवंबर को ये तमाम सामान आयकर विभाग को जांच के लिए उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। सिरसा पुलिस ने डेरा के खिलाफ अगस्त 2017 को प्रॉपर्टी से जुड़ी एफआईआर 695 दर्ज की थी। इस केस में उक्त सामान बतौर सबूत पुलिस ने जुटाकर सील किया हुआ है। पुलिस ने अदालत को बताया कि उक्त सामान की जांच एसओसी स्पेशलिस्ट अजय कुमार द्वारा की जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed