सड़कों पर दिखने वाली साइकिल में बदलाव होने जा रहा है। कंपनी अब आपकी प्यारी साइकिल को आपके और नजदीक करने जा रही है।
विश्व की अग्रणी कंपनी हीरो साइकिल्स लिमिटेड की सभी ग्रुप कंपनियां अब हीरो मोटर कंपनी (एचएमसी) के बैनर तले अपना व्यवसाय आगे बढ़ाएंगी।
यह एलान हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने एलान किया कि साइकिल को हाईटेक बनाने के बाद अब हीरो के सेल प्वाइंट्स का चेहरा भी बदला जाएगा।
जुलाई के दौरान दिल्ली में देश का पहला विश्व स्तरीय सेल्स प्वाइंट खोला जाएगा। इसके अलावा देश में हर पचास हजार की आबादी के बाद हीरो का शोरूम होगा, ताकि साइकिल को लोगों के और करीब लाया जा सके।
शीघ्र ही देश में 1700 नए सेल प्वाइंट खोले जाएंगे। अगले माह के दौरान हीरो भारतीय ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल क्वालिटी का सस्ता साइकिल पेश करेगा। इसके साथ ही साइकिल में नई क्रांति की शुरुआत होगी।