अगर आप स्नोफॉल देखने के लिए शिमला नहीं जा पा रहे तो निराश न हों। इसक मजा लेने के लिए और भी कई जगहें हैं। जानिए कौन-कौन सी?
बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हो जाते हैं, लेकिन इस बार शिमला में इतनी बर्फ पड़ रही है कि पर्यटक वहां नहीं जा पा रहे। ऐसे में लोग शिमला, कुफरी और चैल जाने की बजाय निचले क्षेत्रों में जा सकते हैं, जैसे बड़ोग, कसौली, डगशाई, नाहन आदि। इन जगहों पर भी बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है।
बड़ोग: यह चंडीगढ़ से 60 किलोमीटर दूसर स्थित एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। सोलन के करीब है और यहां पर आप बर्फबारी का लुत्फ सुरक्षित तरीके से उठा सकते हैं। यहां पर शनिवार शाम 6 बजे तक बर्फबारी हुई, लेकिन यहां पर आवाजाही में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।
कसौली: चंडीगढ़ से 58 किलोमीटर दूर कसौली में भी खूब बर्फ गिरी है। यहां पर मंकी पॉइंट, माल रोड के अलावा घने जंगल हैं जिन्होंने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। यहां पर अगर आप रविवार को भी जाएंगे तो भी आपको बर्फ देखने को मिल सकती है।
डगशई: चंडीगढ़ से 55 किलोमीटर दूर धर्मपुर और बड़ोग के बीच स्थित डगशई भी एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है। इसे अंग्रेजों ने बसाया था। यहां पर एक ऐतिहासिक जेल है। जहां पर हमारी स्वतंत्रता को बंधक बनाकर रखा जाता था। यहां रोड जाम की कोई दिक्कत नहीं है। लोग आजकल किसी भी समय जाकर बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।