फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द-ए-नोट: ATM में पैसे नहीं, बैंकों के बाहर लोगों का मेला, झमेला ही झमेला

Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
heavy rush outside chandigarh many banks, atm had no money
दोबारा नोट बदलने को लेकर बैंक असमंजस में
एक व्यक्ति एक बार से ज्यादा 4000 रुपये एक्सचेंज कर सकता है या नहीं इस पर बैंकों में असमंजस की स्थिति है। शनिवार को कई बैंक दोबारा नोट बदलने से मना कर रहे थे तो दूसरा बैंक  नोट बदल रहा था। शाम तक एक बैंक अधिकारी ने बताया कि रिजर्व बैंक की तरफ से स्पष्टीकरण आया है कि अब 22 नवंबर तक एक व्यक्ति एक बार ही पुराने नोट बदल सकेगा। उसके बाद इस  फैसले की समीक्षा की जाएगी। 
heavy rush outside chandigarh many banks, atm had no money
दोबारा नोट बदलने को लेकर बैंक असमंजस में
जहां लोग पैसे बदलवाने के लिए बैंकों में मारामारी कर रहे थे वहीं अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं। अब एक बार जो बैंक से पुराने 500 - 1000 रुपये नोट बदलवा चुका है उसके दोबारा नोट नही बदले जाएंगे। बैंकों की तरफ से कहा जा रहा है कि अब वो एक बार एक्सचेंज कराने के बाद पुराने नोट बैंकों में सिर्फ जमा कर सकेंगे। शनिवार को कई बैंक वालों ने दोबारा नोट बदलने पहुंचे लोगों को लौटा दिया।
heavy rush outside chandigarh many banks, atm had no money
दोबारा नोट बदलने को लेकर बैंक असमंजस में
सेक्टर 17 स्थित एसबीआई में बाकायदा घोषणा की जा रही थी कि अगर किसी ने एक बैंक से पैसे एक बार बदलवा रखे हों तो दोबारा पैसे बदलवाने वाली लाइन में न खड़े हों। दोबारा पैसे नहीं बदले जाएंगे। वे अब अपने संबंधित बैंक में जा कर खाते में रुपये जमा करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rush outside chandigarh many banks, atm had no money
दोबारा नोट बदलने को लेकर बैंक असमंजस में
हालांकि अभी भी असमंजस की स्थिति बरकरार है। सेक्टर 9 स्थित पीएनबी में पैसे बदलवाने गये योगेंद्र  ने बताया कि आधे घंटे लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर आया तो काउंटर पर बैठी युवती ने पूछा पहले चेंज करवाये हैं तो उसने बताया शुक्रवार करवाया था। जिसके बाद उसको बताया कि अब दोबारा पैसे नहीं बदले जाएंगे। जिस पर वे बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में गए और वहां उनके रुपये एक्सचेंज कर दिए गए। 
विज्ञापन
heavy rush outside chandigarh many banks, atm had no money
दोबारा नोट बदलने को लेकर बैंक असमंजस में
शनिवार को जहां काफी तादाद में एटीएम मशीनें चल रही थीं। उसके बाद बैंकों से भीड़ हटकर एटीएम पर आ गई। एटीएम के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगीं। एक -एक घंटे में एटीएम के पैसे खत्म हो रहे थे। सेक्टर 17 लोगों की भीड़ के बाद एटीएम से मुश्किल से एक ही घंटे तक पैसे निकाल पा रहे थे। हालांकि उसके बाद एटीएम दोबारा पैसा डाला जा रहा था। जिसके बाद जैसे ही पता चलता था एटीएम चल पड़ा है लोगों की भीड़ फिर लग जाती थी। शाम तरफ फिर से ज्यादा तर एटीएम बंद हो गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed