{"_id":"582735cb4f1c1bf47eb3bb7e","slug":"syl-judgment-hole-day-protest-shouting-slogans-against-the-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SYL की आग में जल उठा पूरा पंजाब, जगह-जगह फूकें गए CM-PM के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL की आग में जल उठा पूरा पंजाब, जगह-जगह फूकें गए CM-PM के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीएम और सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर राजनीति चरम पर है, आज पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए गए। तस्वीरें
पीएम और सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
एसवाईएल के मुद्दे पर कांग्रेस की बटाला इकाई ने शनिवार को जीटी रोड पर स्थित गांधी चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई बटाला से कांग्रेसी विधायक अश्वनी सेखड़ी ने की। इस दौरान सेखड़ी ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर सरकार की ढीली कारगुजारी से पंजाब सुप्रीम कोर्ट में केस हारा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा और अकाली दल का आपस में अंदरूनी रूप से समझौता हुआ था।
पीएम और सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
लुधियाना विधानसभा उत्तरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल की अध्यक्षता में हैबोवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुतले फूंके। कांग्रेसियों ने सतलुज-यमुना लिंक नहर के मामले में बादल परिवार व केंद्र सरकार के बीच मिलीभगत के चलते राज्य सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब का पक्ष सही ढंग से प्रस्तुत न करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम और सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है है। शनिवार को कांग्रेस ने मोगा, ,बाघापुराना, निहाल सिंह वाला और धर्मकोट में प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ ने आरोप लगाते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब के हितों से कोई लगाव नहीं। इस मुद्दे पर अकाली लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और 43 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ ने आरोप लगाते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब के हितों से कोई लगाव नहीं। इस मुद्दे पर अकाली लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और 43 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम और सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
शनिवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य उपाध्यक्ष व विधायक केवल सिंह ढिल्लों व जिला प्रधान मकखन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय नेहरू चौंक में बादल सरकार का पूतला फूंका गया। इस अवसर पर संबोधित करते केवल ढिल्लों ने कहा कि एसवाईल के मुद्दे पर पिछले 10 सालों में बादल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानबूझकर सही पैरवाई नही की। जिनकी नलायकी कारण पंजाब के उल्ट फैसला आया है।