फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

Thu, 16 Jul 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 16 Jul 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

hats off to handicape boy amarpreet, hand work do with feet

जिंदादिली और बहादुरी की बेहतरीन मिसाल देखनी है तो अमरप्रीत सिंह से मिलिए। इनके पैर नहीं है, फिर भी ये मोहताज नहीं हैं। सपने बड़े हैं और उन्हें पूरा करने की हसरतें भी जवां है। देखिए, इन्हें। रिपोर्ट: लखवीर सिंह लक्की

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

hats off to handicape boy amarpreet, hand work do with feet

मंडी गोबिंदगढ़ के गरीब परिवार में जन्मा अमरप्रीत सिंह सैरेब्रल पल्सी बीमारी से पीड़ित है। अमरप्रीत की टांगें और बाजु काम नहीं करती। जन्म के दो दिन बाद उसे पीलिया की बीमारी ने घेर लिया जिस कारण उसका शरीर और कमजोर हो गया और उसे बोलने में भी दिक्कत आने लगी। अब अमरप्रीत पैरों से लिख लेता है और पेंटिंग भी कर लेता है। 20 साल की उम्र में अमरप्रीत ने सरकारी हाई स्कूल डडहेड़ी मंडी गोबिंदगढ़ में आठवीं में दाखिला लिया है।

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

hats off to handicape boy amarpreet, hand work do with feet

अमरप्रीत की मां परमिंदर कौर ने बताया कि जन्म के समय अमरप्रीत बिल्कुल नहीं रोया था। अमरप्रीत के हाथ बिल्कुल काम न करने पर उसने पैरों से लिखना सीख लिया। वह अध्यापक बनना चाहता है। वह सिर्फ अमरप्रीत को खाना खिलातीं हैं जबकि नहाने सहित अन्य सभी काम वह खुद करता है। वह अपनी क्लास में मॉनीटर भी रह चुका है। अमरप्रीत खुद स्कूल जाता है और अपने बांये पैर से लिखता है। वह पैरों से मोबाईल में मैसेज भी टाइप कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

hats off to handicape boy amarpreet, hand work do with feet

परमिंदर कौर ने बताया कि अमरप्रीत ने अपने पैरों से ड्राइंग तैयार करके दिसंबर 2010 को फतेहगढ़ साहिब में स्पेशल बच्चों के प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया था। अमरप्रीत ने 2013 का एक कैलेंडर भी तैयार किया, जिसमें उसने छुट्टियां भी अलग रंग से दिखाई। जिला स्पेशल एजुकेटर परमजीत कौर ने बताया कि अमरप्रीत को सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुफ्त शिक्षा देने के साथ-साथ किताबें, वर्दी, ट्राई साइकिल मुहैया करवाने के अलावा फिजियोथैरपी भी करवाई जाती है।

विज्ञापन

अमरप्रीत की जिंदादिली देखिए, पैरों से ही हाथ जैसा साथ

hats off to handicape boy amarpreet, hand work do with feet

इसके अलावा उसे अंगहीनता पेंशन और बस और रेलवे में मुफ्त सफर पास भी बनवा कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की स्पेशल टीचर चरनजीत कौर ने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के अधीन आईईडी कम्पोनेंट के अंतर्गत खोले गए रिसोर्स सेंटर में विभाग की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनिंदर कौर ने जब अमरप्रीत का इलाज किया तो उसके शरीर का अकड़पन धीरे-धीरे दूर होता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed