{"_id":"5fba14ee8ebc3e9bb604efb9","slug":"haryana-wrestlers-name-decided-for-wrestling-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दबदबा, जानिए किन 25 पर रहेगा दारोमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती के विश्व कप में दिखेगा हरियाणा का दबदबा, जानिए किन 25 पर रहेगा दारोमदार
Sun, 22 Nov 2020 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक पुनिया।
- फोटो : अमर उजाला
फ्री स्टाइल के पहलवानों में 57 किलो में रवि दहिया, 65 किलो में बजरंग पूनिया, 70 किलो में नवीन, 74 किलो में जितेंद्र, 86 किलो में दीपक पूनिया, 92 किलो में सोमवीर, 97 किलो में सत्यव्रत कादियान, 125 किलो में सुमित हिस्सा लेंगे। ये सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। 61 किलो में महाराष्ट्र के राहुल अवारे व 79 किलो में यूपी के गौरव बालियान हैं।
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीको रोमन में 55 किलो में हरियाणा के अर्जुन, 60 किलो में ज्ञानेंद्र, 63 किलो में सचिन राणा, 67 किलो में आंशु, 72 किलो में आदित्य कुंडू, 82 किलो में हरप्रीत, 87 किलो में सुनील कुमार, 97 किलो में हरदीप, 130 किलो में नवीन हिस्सा लेंगे। 77 किलो में पंजाब के गुरप्रीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
महिला पहलवानों में 50 किलो में हरियाणा की निर्मला, 53 किलो में विनेश, 55 किलो में पिंकी, 57 किलो में अंशु, 59 किलो में सरिता, 62 किलो में सोनम, 65 किलो में साक्षी, 76 किलो में किरण सभी हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि 68 किलो में यूपी की दिव्या काकरान व 72 किलो में पंजाब की गुरशरण कौर हैं।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण पिछले दस महीने से कोई कुश्ती चैंपियनशिप नहीं कराई गई है। एशियन चैंपियनशिप दिल्ली में कराई गई थी और वह आखिरी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप थी। अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने बेलग्रेड में विश्वकप कराने का फैसला लिया है।
कुश्ती विश्व कप बेलग्रेड में 12-18 दिसंबर तक होगा। इसके लिए ट्रायल नहीं होगा और पहलवानों की टीम तैयार की गई है। किसी पहलवान को परेशानी होती है तो उसकी जगह दूसरे को शामिल किया जाएगा। - विनोद तोमर, संयुक्त सचिव भारतीय कुश्ती संघ