फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए देश में एक ऐसा गांव, जहां बेटियों को ब्याहने में लोगों को शर्म आती है

Thu, 01 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Thu, 01 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
haryana village kinnar name changed
गांव
देश में एक ऐसा अनोखा गांव देखने को मिला है, जहां बेटियों को ब्याहने में और जहां की बेटियों से शादी करने में लोगों को शर्म आती है।
haryana village kinnar name changed
हरियाणा के गांव किन्नर का नाम बदला
ये गांव हरियाणा के हिसार जिले में आता है और इसे लेकर शर्म की वजह है इस गांव का नाम। हालांकि अब नाम बदल दिया गया है, लेकिन पुराना नाम काफी लेते हुए लोग कतराते थे और हंसी का पात्र बनते थे। नाम था किन्नर, जिसे बदलकर अब गैबी नगर कर दिया गया है। इसके साथ ही हरियाणा के 500 साल पुराने इस गांव को दशकों की शर्म से छुटकारा मिल गया है।
haryana village kinnar name changed
हरियाणा के गांव किन्नर का नाम बदला
दरअसल, भाजपा सरकार ने हरियाणा के तीन गांवों के नाम बदल दिए हैं। फतेहाबाद जिले का गांव गंदा अब अजीत नगर, हिसार का किन्नर, गैबी नगर और महेंद्रगढ़ का चामघेड़ा, देवनगर के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। काफी समय से लड़कियां भी गांव का नाम बदलने की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana village kinnar name changed
गजब का एक गांव
गांव की सरपंच पूनम ने बताया कि गांव में गैबी साहब का पुराना प्रसिद्ध डेरा होने के कारण यह नाम तय किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय से मेरे पास फोन आया कि आपके गांव का नाम किन्नर से बदलकर गैबीनगर रख दिया है। गांव का नाम बदलने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और अब सम्मान के साथ लोग गांव का नाम ले सकेंगे।
विज्ञापन
haryana village kinnar name changed
अनोखा गांव
राज्य सरकार ने इन गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास भेजा था, क्योंकि राजस्व गांवों के नाम बदलने के लिए केंद्र की अनुमति जरूरी होती है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। बता दें कि प्रदेश में अभी भी दर्जनों गांवों के नाम इतने अटपटे हैं कि लोग उसे बताने में असहज महसूस करते हैं। कई तो इतने भद्दे हैं कि महिलाएं बगल के गांव का नाम बताती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed