हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इस बार हरियाणा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। सत्ता की चाबी निर्दलीयों और जेजेपी के हाथ में है। ऐसे में आइए जानते हैं मौजूदा समय में हरियाणा के सबसे ज्यादा सियासी ताकतवर गांव के बारे में। ये गांव जिधर गया सत्ता भी उधर जाएगी। इस बार पांच विधायक इसी गांव से हैं....
ये है हरियाणा का सबसे 'ताकतवर' गांव, पांच विधायक जीते, सत्ता के किंगमेकर भी यहीं से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे प्रदेश में सिरसा का चौटाला गांव एक ऐसा गांव है जिसने इस विधानसभा चुनावों में प्रदेश को पांच विधायक दिए। अकेले चौधरी देवीलाल के कुनबे से चार विधायक बने। चौटाला गांव से जीतने वाले उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला, रणजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला, अमित सिहाग जीते हैं।
इस गांव से पांचों विधायक एक साथ विधानसभा में बैठेंगे। इस विधानसभा चुनाव में चौधरी देवीलाल के परिवार से पांच उम्मीदवार खड़े थे। लेकिन एक हार गए। बता दें कि चौटाला गांव देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का पैतृक गांव है। इसी गांव के ओपी चौटाला भी मुख्यमंत्री रहे हैं।
मां, बेटा एक साथ बैठेंगे विधानसभा में
दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से जीते हैं। जब उनकी मां नैना चौटाला बाढ़ड़ा से विजयी हुई हैं। ऐसे में पहली बार मां, बेटा एक साथ विधानसभा में बैठेंगे। जबकि दुष्यंत अपने दादा रणजीत सिंह के साथ पहली बार विधानसभा में बैठेंगे। रणजीत सिंह, ओपी चौटाला के सबसे छोटे भाई हैं।
सात उम्मीदवारों में पांच जीते, दो हारे
चौटाला गांव से 7 उम्मीदवारों में अलग अलग विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में खड़े थे। लेकिन पांच जीत गए। जबकि दो हार गए। सात उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला, रणजीत सिंह, दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला, अमित सिहाग, आदित्य चौटाला, डॉ. सीताराम थे। अभय सिंह इनेलो की टिकट पर ऐलनाबाद से विजयी हुए।
रणजीत चौटाला रानियां से आजाद उम्मीदवार के तौर पर जीते, नैना चौटाला बाढ़डा से जीतीं। जबकि दुष्यंत चौटाला उचाना से जीते। डबवाली सीट पर अमित सिहाग व आदित्य चौटाला व इनेलो के डॉ. सीताराम में मुकाबला था। इसमें अमित सिहाग जीत गए। वे भी चौटाला गांव के ही थे। लेकिन आदित्य व सीताराम हार गए। भाजपा उम्मीदवार आदित्य चौटाला, ओपी चौटाला के भाई जगदीश चौटाला के बेटे हैं।