फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पुलिस में भर्ती होने की चाहत में किसी की टांग टूटी तो कोई बेहोश

Fri, 17 Jun 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jun 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
haryana police recruitment, broken leg of candidates and many faint
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

पुलिस बनने की चाहत में किसी की टांग टूटी तो कोई बेहोश। यह भर्ती प्रक्रिया हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रही है। हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश के 13 हजार में से आठ हजार अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे। इसमें दौड़ प्रक्रिया के दौरान कई युवक गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक की टांग टूट गई। कुछ युवकों ने इस दौरान अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। डॉक्टरों का कहना है कि पानी की कमी के कारण युवक गिरकर बेहोश हो गए।

haryana police recruitment, broken leg of candidates and many faint
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

हालांकि बाथरूम में मिली दवाइयों से आशंका जताई जा रही है कुछ ने नशे का सेवन भी किया होगा। इस संबंध में एचएसएससी के एक सदस्य ने अनभिज्ञता जाहिर की है। एचएसएससी की ओर से बुधवार से कुरुक्षेत्र में शुरू हुई हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में लगातार युवाओं के घायल होने की खबर आ रही है। दो दिन से चल रही इस भर्ती प्रक्रिया में करीब आधा दर्जन युवा दौड़ पूरी करने से पहले ही गिरकर घायल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुई प्रक्रिया में करीब आठ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि 13 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

haryana police recruitment, broken leg of candidates and many faint
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

सुबह पांच दौड़ शुरू हुई। अभ्यर्थियों की तादाद को देखते हुए अलग-अलग वक्त में दौड़ हुई। खाकी पहनने का ख्वाब लेकर जींद निवासी सुखविंद्र भी पहुंचा था। जब उसकी दौड़ शुरू हुई तो कुछ दूर जाकर गिर गया और बेहोश हो गया। तत्काल उसे सेक्टर-4 स्थित पॉलीक्लीनिक ले जाया गया, लेकिन उसे वहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पॉलीक्लीनिक में बताया गया कि पानी की कमी के कारण वह बेहोश हो गया। बताया गया है कि जब सिविल अस्पताल में युवक को होश आया तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने यहां डॉक्टरों और अन्य स्टाफ कर्मियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। एक बार तो अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana police recruitment, broken leg of candidates and many faint
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

इस बीच, युवक को शांत करने के लिए अस्पताल स्टाफ ने उसके शरीर पर पानी डाला। सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि सुखविंद्र को गर्मी सिर में चढ़ गई है। पीने के लिए पानी दिया जा रहा था, लेकिन वह पी नहीं रहा था। डॉ. शैली ने मुताबिक बेहोश होने के बाद युवक को दौरा पड़ा और हालात खराब हो गई। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सुखविंद्र के अलावा दो अन्य युवकों की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। 

विज्ञापन
haryana police recruitment, broken leg of candidates and many faint
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala

उमरी रोड सेक्टर-4 में चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के लिए कई अस्थायी बाथरूम बनाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कई युवक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले इन बाथरूमों में गए और इसके बाद अंदर दाखिल हुए। जब मीडियाकर्मियों ने बाथरूमों को जायजा लिया तो वहां पेन किलर के अलावा नशे के लिए उपयोग होने वाला कुछ सामान मिला। यहां तक कि इंजेक्शन, कोरेक्स बॉटल, बियर और शराब की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि कई युवा नशे का सेवन करने के बाद दौड़ में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed