फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा पुलिस को धमकी- राम रहीम को जेल से 72 घंटे में छुड़ा ले जाएंगे

Tue, 10 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Oct 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police gets a threat call to escape ram rahim from jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद भी हरियाणा पुलिस की दिक्कतें कम नहीं हुई हैं।
Haryana Police gets a threat call to escape ram rahim from jail
राम रहीम - फोटो : self
डेरामुखी को जेल से छुड़ाने के लिए हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू को धमकी भरा फोन आने की चर्चा सोमवार दिन भर रही। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पुलिस के मुखिया कोे यूके से फोन कर किसी ने राम रहीम को 72 घंटे में जेल से निकालकर ले जाने का चैलेंज किया। 
Haryana Police gets a threat call to escape ram rahim from jail
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
हालांकि, डीजीपी बीएस संधू ने इस तरह का कोई भी फोन आने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इतनी हिम्मत किसी में नहीं है कि राम रहीम को सुनारिया जेल से भगाकर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Police gets a threat call to escape ram rahim from jail
फाइल
उधर, धमकी भरे फोन की चर्चा केबाद एहतियातन रोहतक की सुनारिया जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को इसी जेल में रखा गया है। उसे 28 अगस्त को दो मामलों में दस-दस साल की अलग-अलग सजा सुनाई गई थी। उसके बाद से डेरामुखी यही हवालात में कैदी की जिंदगी काट रहा है। इतने दिन बाद अचानक डीजीपी को धमकी भरे फोन की अफवाह फैलाने के पीछे डेरा प्रेमियों का कोई न कोई मकसद माना जा रहा है।
विज्ञापन
Haryana Police gets a threat call to escape ram rahim from jail
गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रमुख को शिफ्ट करने की संभावना पर विचार
खुफिया एजेंसियों ने डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से शिफ्ट करने की सलाह दी है, लेकिन फिलहाल उसे वहीं रखा जाएगा। पुलिस इस मामले में हड़बड़ी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed