फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन: विवादों में घिरीं कंगना, खाप पंचायत की चेतावनी- हिम्मत है तो हरियाणा में घुसकर दिखाएं

Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Khap Panchayat warns Kangana Ranaut regarding Kisan Andolan
कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

ट्वीट को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसान आंदोलन पर की गई कंगना की टिप्पणी अब उन पर भारी पड़ रही है। हरियाणा की खाप पंचायतें भी कंगना के विरोध में उतर आई हैं। 

Haryana News in Hindi: Khap Panchayat warns Kangana Ranaut regarding Kisan Andolan
कंगना रणौत, जितेंद्र छात्तर। - फोटो : twitter.com/KanganaTeam/अमर उजाला

किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं पर की गई कंगना की टिप्पणी पर सर्व पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जितेंद्र छात्तर ने रोष जताया है। शुक्रवार को जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना का बयान महिलाओं का अपमान करता है और सभी खापों में इसे लेकर रोष है। 

Haryana News in Hindi: Khap Panchayat warns Kangana Ranaut regarding Kisan Andolan
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में खापें कंगना रणौत का विरोध करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए कंगना राणौत को नोटिस भेजा गया है। यदि इसका जवाब नहीं मिला तो देशभर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएंगी। जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना ने यह बयान किसानों को लेकर दिया है, इसलिए उनका सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Khap Panchayat warns Kangana Ranaut regarding Kisan Andolan
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

हरियाणा की धरती सरकार को बनाने और गिराने का काम करती है। यदि उनमें हिम्मत है तो वे ऐसे बयान देने के बाद हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान में घुसकर दिखाएं। उन्होंने महिलाओं के बारे यह बयान महिला होते हुए दिया है, जो बिल्कुल सही नहीं है।

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Khap Panchayat warns Kangana Ranaut regarding Kisan Andolan
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

उन्होंने कहा कि वे किसान के घर में जन्म लेकर किसान का जीवन देखें। छात्तर ने कहा कि भविष्य में उनकी जो भी फिल्म या अन्य कार्यक्रम होगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा। सरकार को भी चाहिए कि ऐसे बयान पर तुरंत रोक लगाए। बता दें कि किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग से जोड़ते हुए कंगना रणौत ने सोशल मीडिया में टिप्पणी की थी। अब इस मामले में विवाद गहराता जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed