फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा सरकार के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं बलराज कुंडू, इनकम टैक्स के छापे से गरमाई सियासत, बजट सत्र में हंगामा तय  

Thu, 25 Feb 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Haryana : Income Tax Raid At Meham MLA Balraj Kundu Home
महम के विधायक बलराज कुंडू - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के करीब 40 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापे मारे। इसके बाद हरियाणा में सियासत गरमा गई। हिसार जिले के हांसी में कुंडू के ससुराल और उनके रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह ही पहुंच गई। पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ मुखर कुंडू के ठिकानों पर इस छापे के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पहली बार निर्दलीय के तौर पर चुनाव जीते बलराज कुंडू ने शुरुआत में मनोहर सरकार को समर्थन दिया था। पिछले साल फरवरी में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। कुंडू पहले सरकार पर इतने आक्रामक नहीं थे, जितने बाद में हुए। रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से भी उनकी ठनी हुई थी। कुंडू ने इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत भी दी थी। कुंडू इसके बाद मनोहर सरकार के खिलाफ काफी मुखर रहे।

 
Haryana : Income Tax Raid At Meham MLA Balraj Kundu Home
रोहतक के सेक्टर 14 स्थित महम के विधायक बलराज कुंडू के भाई शिवराज सिंह चौहान के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड। - फोटो : अमर उजाला
कुंडू की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नजदीकियां भी काफी बढ़ गई थीं। आगामी बजट सत्र में हुड्डा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं। ऐेसे में माना जा रहा था कि इस अविश्वास प्रस्ताव में कुंडू सरकार के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। हालांकि भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव को धराशाही करने की तैयारी कर ली है और सरकार के पास बहुमत भी है, लेकिन हुड्डा इस अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करना चाहते हैं।  
 
Haryana : Income Tax Raid At Meham MLA Balraj Kundu Home
छापे के दौरान कुंडू के घर के बाहर खड़ा पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हांसी शहर में हिसार चुंगी स्थित वकील कॉलोनी में विधायक बलराज कुंडू के ससुराल में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह छापे मारे। आयकर विभाग की टीम सुबह 7 बजे ही उनके आवास पर पहुंच गई। आवास पर विधायक बलराज कुंड की सास मैना देवी ही थी। सर्च करने के लिए वहां पर पड़ोसी रिटायर कानूनगो सुरेश शर्मा और वार्ड के मौजूदा पार्षद आशीष उर्फ पिंकू को बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में घर में छानबीन की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana : Income Tax Raid At Meham MLA Balraj Kundu Home
बलराज कुंडू मनोहर सरकार से समर्थन वापस ले चुके हैं। - फोटो : फाइल फोटो
सरकार से समर्थन वापसी लेते समय कुंडू ने कहा था कि मैंने ईमानदार सरकार और मुख्यमंत्री का साथ दिया था। वे मानते थे कि सीएम ईमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के दो बड़े घोटालों का पर्दाफाश करते हुए सीएम मनोहर लाल को इन घोटालों के सुबूत भी सौंपे थे। इन घोटालों में सहकारिता विभाग का 3300 करोड़ और शहरी स्थानीय निकाय विभाग का 1500 करोड़ के राजस्व नुकसान संबंधी कथित घोटाला शामिल है लेकिन सीएम मनोहर लाल ने सदन में घोटाला करने वाले लोगों को क्लीन चिट दे दी। सरकार यदि ऐसे भ्रष्टाचार अजगर पालेगी, तो वे ऐसी सरकार को कतई समर्थन नहीं देंगे।
 
विज्ञापन
Haryana : Income Tax Raid At Meham MLA Balraj Kundu Home
बलराज कुंडू। - फोटो : फाइल फोटो
ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला पहले ही किसानों के समर्थन में इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में कुंडू के यहां पड़े आयकर विभाग के छापे की सियासत में खासी चर्चा है। साथ ही उन विधायकों को यह संदेश भी है जो सरकार की मुखालफत का मन बना रहे हैं। अब पांच मार्च से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र में हंगामे की पूरी संभावना बन गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed