हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद कस्बे के गांव मिर्जापुर की यह गाय खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसका कारण है गाय के पेट पर उभरी विशेष आकृतियां, जिसे लोग ईश्वर का वरदान मान रहे हैं और इसे धार्मिक दृष्टि से देख रहे हैं।
इस अनोखी गाय के मालिक का नाम है बलदेव सिंह। ये एचएफ नस्ल की गाय है और गांव अमृतसरखुर्द के रणजीत सिंह रंधावा ने इसकी बोली 3 करोड़ में लगाई है। वहीं, इसका मालिक इसे 11 करोड़ 11 लाख से कम में बेचने को तैयार नहीं है। यह साढ़े तीन वर्षीय काले और सफेद रंग की पालतू गाय जो कि 75 प्रतिशत एचएफ (होस्टिजियन फ्रिजन) है।
गाय के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी यह गाय रोजाना 20 लीटर दूध देती है। इस गाय के पेट पर दायीं ओर एक की आकृति अंकित है जिसे कुछ लोग एक ओंकार तो कुछ लोग सबका मालिक एक, वहीं कुछ लोग इसे आई फॉर इंडिया लिखा हुआ मान रहे है। इसी गाय के शरीर पर बाईं ओर एक आकृति दिख रही है जिसे वह अरबी या फारसी भाषा का धार्मिक चिन्ह बता रहे है।
गाय के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि इस गाय को लाने से पहले उसके घर चार पुत्रों ने जन्म लिया था, जिनका कि एक-एक कर कुछ समय की अवधि में ही निधन हो गया। जब से उसने यह गाय संभाली है उसके बाद उसके एक पुत्र हुआ है, जो कि अब ढाई वर्ष का सकुशल है। इस गाय को वह परमात्मा की देन मान रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।