फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: साइकिल पर सब्जियां बेचने जाते थे ये सीएम, PM मोदी के जैसे हैं

Fri, 05 May 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Fri, 05 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
haryana chief minister manohar lal khattar birth anniversary, life like prime minister narendra modi
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हम आपको सुना रहे हैं एक ऐसे शख्स की कहानी, जो कभी साइकिल पर सब्जियां बेचने जाता था और आज मुख्यमंत्री है। काफी हद तक पीएम मोदी जैसा है।
haryana chief minister manohar lal khattar birth anniversary, life like prime minister narendra modi
सीएम खट्टर
बात हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मनोहर' सीएम की। याद आया कुछ, आज यानी 5 मई को इनका 63वां जन्मदिन है। जी हां, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक पंजाबी फैमिली से हैं। वे काफी समय तक आरएसएस से जुड़े रहे, वहां पर पीएम मोदी भी उनके साथ थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी इनके हालात इतने इतने खराब थे कि सा​इकिल पर सब्जियां बेचने के लिए जाया करते थे।
haryana chief minister manohar lal khattar birth anniversary, life like prime minister narendra modi
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
सीएम खट्टर के पिता का नाम हरबंसलाल था। वे 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त परिवार को लेकर रोहतक आ गए थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उनके पिता और दादा को मजदूरी तक करनी पड़ी। जैसे तैसे करके पैसे इकट्ठे किए गए और जमीन खरीदकर खेती बाड़ी शुरू की, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana chief minister manohar lal khattar birth anniversary, life like prime minister narendra modi
cm khttar
मनोहर लाल खट्टर पांच भाई है। एक भाई जगदीश दिल्ली में रहते हैं और एक भाई गुलशन बनियानी गांव में ही खेती देखते हैं। उनके दो भाई रोहतक में रहते हैं। उनसे छोटे तीसरे नंबर के भाई चरणजीत ही नौकरी में थे। वे टीचर बने और हाल ही में सरकारी स्कूल से रिटायर हुए हैं। सीएम का मकान 1974 में बनियानी में बना था। यह 150 गज की जमीन पर बना है, जिसमें तीन कमरे हैं।

 
विज्ञापन
haryana chief minister manohar lal khattar birth anniversary, life like prime minister narendra modi
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
मनोहर लाल खट्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज से की। उनके पिता उन्हें आगे पढ़ने देना नहीं चाहते थे। वे चाहते थे कि उनका बेटा उनके काम में हाथ बटाए, लेकिन मनोहर आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते थे। हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे घरवालों से पैसे उधार लेकर दिल्ली चले आए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी कर मेडिकल की तैयारी करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed