कहानी उस सीएम की जिसके दादा-पिता मजदूरी करते थे। खुद भी साइकिल पर सब्जियां बेचीं। सभी मुश्किलों का सामना किया और आज एक राज्य के दोबारा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं...
2 of 11
मनोहर लाल
- फोटो : फाइल फोटो
ये कहानी है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की। शनिवार को वह चंडीगढ़ में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसी के साथ एक नया इतिहास भी गढ़ देंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंजाबी फैमिली से हैं। वे काफी समय तक आरएसएस से जुड़े रहे। वहां पर पीएम मोदी भी उनके साथ थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी इनके हालात इतने खराब थे कि साइकिल पर सब्जियां बेचने के लिए जाया करते थे।
सीएम मनोहर लाल के पिता का नाम हरबंस लाल था। वे 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त परिवार को लेकर रोहतक आ गए थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उनके पिता और दादा को मजदूरी तक करनी पड़ी। जैसे-तैसे करके पैसे इकट्ठे किए गए और जमीन खरीदकर खेतीबाड़ी शुरू की, लेकिन हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
4 of 11
मनोहर लाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मनोहर लाल पांच भाई हैं। एक भाई जगदीश दिल्ली में रहते हैं और एक भाई गुलशन बनियानी गांव में ही खेती देखते हैं। उनके दो भाई रोहतक में रहते हैं। उनसे छोटे तीसरे नंबर के भाई चरणजीत ही नौकरी करते थे। मनोहर लाल का मकान 1974 में बनियानी में बना था। यह 150 गज की जमीन पर बना है, जिसमें तीन कमरे हैं।
5 of 11
मनोहर लाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मनोहर लाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज से की। उनके पिता उन्हें आगे पढ़ने देना नहीं चाहते थे। वे चाहते थे कि उनका बेटा उनके काम में हाथ बटाए, लेकिन मनोहर आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे घरवालों से पैसे उधार लेकर दिल्ली चले आए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर मेडिकल की तैयारी करने लगे।