फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं, तारीख पर तारीख, लेकिन 21 तारीख याद रखना: सनी देओल

Fri, 18 Oct 2019 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP MP Sunny Deol Election Campaign Rally At Narnaund
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला

तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, लेकिन 21 तारीख कैप्टन अभिमन्यु के लिए याद रखना, इसलिए यह ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं। यह बात सांसद व अभिनेता सनी देओल ने नारनौंद हलके के गांव लोहारी राघो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। जनसभा का आयोजन हलके से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के समर्थन में किया गया था। 

haryana assembly elections, BJP MP Sunny Deol Election Campaign Rally At Narnaund
- फोटो : अमर उजाला

सनी देओल ने कहा, कैप्टन अभिमन्यु मेरे छोटे भाई हैं। उन्होंने गुरदासपुर के लोकसभा चुनाव में मुझे ताकत दी व चुनाव लड़वाया। मैं राजनीति में नया-नया आया था। कैप्टन अभिमन्यु ने मेरा मार्गदर्शन किया व चुनाव जीतवाया। अपने भाषण का समापन उन्होंने गदर एक प्रेम कथा फिल्म के डायलॉग से किया- हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। 

haryana assembly elections, BJP MP Sunny Deol Election Campaign Rally At Narnaund
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी अंदाज में नारनौंद वालो आपको ढेर सारा प्यार डायलॉग बोलकर की। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सनी पाजी को देशप्रेम, जुड़ाव व सम्मान को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ यहां आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP MP Sunny Deol Election Campaign Rally At Narnaund
- फोटो : अमर उजाला

आप सबके साथ मिलकर काम करूंगा और हम सब नारनौंद को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। इस अवसर पर हांसी से भाजपा प्रत्याशी विनोद भ्याना, प्रो. रामभगत शर्मा, मनदीप मलिक, अजय सिंधु, सुशील उगालन, संजय खर्ब, अजय पहलवान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP MP Sunny Deol Election Campaign Rally At Narnaund
- फोटो : अमर उजाला

तीस मिनट सभा को किया संबोधित
फिल्म अभिनेता सनी देओल जब मंच पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचे तो जनसमूह ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। वो मंच पर 12:40 बजे तक रहे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने अपनी जीत व मार्गदर्शन करने का श्रेय कैप्टन अभिमन्यु को दिया। उनके साथ सेल्फी के लिए भी होड़ लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed