फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नवजोत सिद्धू पर हरीश रावत का बड़ा बयान, पढ़ें- क्यों कही दिल्ली जाने की बात

Tue, 06 Oct 2020 09:18 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 06 Oct 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Harish Rawat Statement on Navjot Sidhu
हरीश रावत, नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने नवजोत सिद्धू पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के संकेत दिए हैं। पढ़िए उनका वो बयान, जो बहुत कुछ जाहिर कर रहा है...
Punjab News in Hindi: Harish Rawat Statement on Navjot Sidhu
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

ट्रैक्टर मार्च के पहले दिन सार्वजनिक मंच से राहुल और कैप्टन की उपस्थिति में सरकार के खिलाफ सिद्धू की बयानबाजी पर कांग्रेस प्रभारी ने चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि यह कहना सिद्धू के साथ अन्याय होगा कि वह नाराज होकर चले गए।

Punjab News in Hindi: Harish Rawat Statement on Navjot Sidhu
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

मैंने एक दिन का समय मांगा था, वह उन्होंने दिया। हर नेता का अपना वर्किंग स्टाइल होता है, धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाएंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। सिद्धू की नाराजगी पर बोले यह उनका अपना काम करने का तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Harish Rawat Statement on Navjot Sidhu
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1972 में काम करने वाले हरीश रावत और 2020 में काम करने वाले हरीश रावत में काफी फर्क आया है। उनके में भी बदलाव आएगा, धीरे-धीरे वह भी रवां हो जाएंगे। आने वाले समय में उनके लिए जिम्मेदारियां बाह पसारे खड़ी हैं। ट्रैक्टर मार्च के बाद दिल्ली जाएंगे, वहां सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Harish Rawat Statement on Navjot Sidhu
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

किसान समझा हुआ है, उसे समझाने की जरूरत नहीं
किसान आंदोलन पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि किसानों ने राहुल गांधी पर विश्वास जताया है। पंजाब में किसानों के बीच तीन दिन रहकर राहुल ने किसानों के दर्द को समझा है। वैसे भी वर्तमान का किसान समझा हुआ है, उसे समझाने की जरूरत नहीं रही। आंदोलन की अगुवाई पार्टी नहीं किसान खुद कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed