फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Tue, 21 Apr 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद Updated Tue, 21 Apr 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Harappan culture heritage village rakhi garhi will develop as international tourism spot

हरियाणा के नौरनौंद जिले के एक गांव राखी गढ़ी में स्थित हड़प्पा संस्कृति की विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की घोषणा की गई है। तस्वीरों में पूरा मामला। रिपोर्टः सज्जन सैनी

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Harappan culture heritage village rakhi garhi will develop as international tourism spot

यह घोषणा पुरातत्व विभाग के सचिव एवं महानिदेशक आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने की। खेमका रविवार को गांव राखी गढ़ी के टीलों पर हड़प्पाकालीन सभ्यता का अवलोकन करने पहुंचे थे। खेमका का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रहा। रविवार को सुबह 6 बजे ही गांव राखी गढ़ी के टीलों पर पहुंचे खेमका ने टीलों की साइट पर करीब पांच घंटे बिताए। अलग-अलग टीलों पर जाकर हड़प्पाकालीन संस्कृति की जानकारी ली। खुदाई कर रहे छात्रों से खुदाई के दौरान निकले अवशेषों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान खेमका ने इन अवशेषों को सुरक्षित रखने के लिए गांव में ही म्यूजियम बनाने की सख्त जरूरत बताई।

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Harappan culture heritage village rakhi garhi will develop as international tourism spot

पिछले कई दिनों से पुरानी सभ्यता को लेकर प्रसिद्ध हुए गांव राखी गढ़ी में डेक्कन यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा की जा रही खुदाई देखने के लिए कई अधिकारी आ चुके हैं। इसी चर्चा की खबर जब पुरातत्व विभाग के महानिदेशक व सचिव अशोक खेमका को लगी तो वे इस सभ्यता को जानने गांव राखी गढ़ी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले टीले नंबर 6 पर खुदाई के दौरान निकले एक मकान का निरीक्षण किया और उसके बारे में गहनता से जानकारी ली। उसके बाद टीले नंबर चार पर और टीले नंबर एक व तीन पर गए। उसके बाद म्यूजियम के लिए दी गई भूमि का भी निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Harappan culture heritage village rakhi garhi will develop as international tourism spot

म्यूजियम के लिए चिह्नित जगह देखने के बाद अशोक खेमका सीधे खुदाई कर रहे छात्रों के कैंप में पहुंचे। कैंप में डेक्कन यूनिवर्सिटी पूना के वाइस चांसलर वसंत सिंधे व खुदाई प्रभारी निलेश जाघव से लगभग एक घंटे तक एकांत में हड़प्पाकालीन सभ्यता के बारे में बातचीत की। वाइस चांसलर वसंत सिंधे ने लैपटॉप पर तैयार की गई हड़प्पाकालीन सभ्यता की सभी जानकारियां खेमका को दी और कहा कि राखी गढ़ी हड़प्पाकालीन की सबसे बड़ी साइट है।

विज्ञापन

विश्व स्तर पर चमकेगी हड़प्पा संस्कृति की ये विरासत

Harappan culture heritage village rakhi garhi will develop as international tourism spot

पुरातत्व विभाग के सचिव एवं महानिदेशक अशोक खेमका ने बताया कि मेरा तबादला अब इस विभाग में किया गया है। राखी गढ़ी में इतनी पुरानी सभ्यता है, इसका मुझे पता नहीं था। जल्द ही सारी जानकारी लेकर राखी गढ़ी को विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया जाएगा। सरकार की तरफ से भी राखी गढ़ी में इस सभ्यता को जीवित रखने के लिए कोशिश की जा रही हैं। गांव में म्यूजियम की सख्त जरूरत है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेषों को देख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed