फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

Thu, 16 Apr 2015 04:50 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

harappan culture 5 thousand years old skeletons found
हरियाणा के नौरनौल जिले के एक गांव में हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। तस्वीरों में पूरा मामला।

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

harappan culture 5 thousand years old skeletons found
हड़प्पा संस्कृति को लेकर गांव राखी गढ़ी विश्व के मानचित्र पर अंकित है। हड़प्पा संस्कृति के अनेक अवशेष राखी गढ़ी के टीलों में पाए गए हैं और देश-विदेशों से हजारों पर्यटक इन्हें देखने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। पिछले दो महीनों से इन टीलों पर खुदाई हो रही है और खुदाई के दौरान पांच हजार वर्ष पुराने नर कंकाल मिलने से एक बार फिर राखी गढ़ी गांव सुर्खियों में आ गया है।

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

harappan culture 5 thousand years old skeletons found
दक्षिणी कोरिया की सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से हरियाणा पुरातत्व विभाग, डैक्कन कॉलेज पूना के छात्र साइट नंबर सात पर खुदाई में जुटे हुए हैं। खुदाई के दौरान चार नर कंकाल निकले तो खुदाई कर रही टीम ने बारीकी से खुदाई की और एक मानव का नर कंकाल मिला। उसके बाद आसपास के एरिये की खुदाई की गई तो एक के बाद एक चार नर मानव कंकाल निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

harappan culture 5 thousand years old skeletons found

खुदाई प्रोजेक्ट सह निर्देशक प्रो. निलेश जाघव ने बताया कि इस साइट पर खुदाई करते समय पहली बार नर कंकाल मिले हैं। विशेषज्ञों की मदद से इन कंकालों का डीएनए ले लिया गया है और टेस्ट के लिए कोरिया की सियोल यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा। उसके बाद हड़प्पा संस्कृति के बारे में और भी कई राज उजागर होंगे। डीएनए होने के बाद पता चलेगा कि यह नर कंकाल कितने वर्ष पुराने हैं और यह किन लोगों के हैं।

विज्ञापन

हड़प्पा संस्कृति के 5 हजार वर्ष पुराने नरकंकाल मिले

harappan culture 5 thousand years old skeletons found

खुदाई में चार कंकाल में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे का है। नर कंकाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।यह नर कंकाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जोकि पूना की डैक्कन यूनिवर्सिटी में भेज दिए गए हैं। खुदाई के दौरान आभूषण भी मिले। इसमें पत्थर के मनके, मिट्टी की चूड़ी, शंख की चूड़ी, पकी हुई मिट्टी के मनके आदि मिले। इसके अलावा एक मुहर भी मिली है। इस मुहर पर टाइगर बना हुआ है। दूसरी ओर कुछ लिखा हुआ है, जो अभी तक पढ़ा नहीं जा सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed