फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar

तस्वीरें: हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद नायक राजेश कुमार को अंतिम विदाई, मां बोली- बेटा तुझे सलाम

Mon, 04 May 2020 06:06 PM IST
खुशबू गोयल जगतार सिंह, मानसा(पंजाब)
जगतार सिंह, मानसा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में आतंकवादी मुकाबले में शहीद हुए नायक राजेश कुमार को आज अंतिम विदाई दी गई। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे समय में सेना पर हमला कायरतापूर्ण: कैप्टन

Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar
शहीद नायक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नायक राजेश कुमार की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने राजेश के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का एलान किया। मानसा जिले के गांव राजराणा के शहीद नायक राजेश कुमार की पार्थिव देह सोमवार शाम गांव लाई गई। गया। गांव में शव पहुंचते ही अपने शहीद सपूत को आखिरी बार देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। फौज की टुकड़ी नायक का शव लेकर गांव में पहुंची जिसकी अगुवाई मेजर एसपी मेहता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar
शहीद नायक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
नायक राजेश कुमार के पिता राम सिंह, माता विदासी देवी, भाई सुभाष कुमार, देवी लाल ने राजेश कुमार को देश के लिए कुर्बानी देने वाला शहीद बताते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व रहेगा। इससे पहले गांव में शव को सम्मान के साथ ले जाकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद राजेश अमर रहे के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar
शहीद नायक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
शहीद को श्रद्धांजलि देने सांसद भगवंत मान, विधायक दिलराज सिंह भूंदड़, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, जिला परिषद के चेयरमैन विक्रम सिंह मोफर, एसडीएम सरदूलगढ़ राजपाल सिंह, एसएसपी मानसा डॉ. नरिंदर भार्गव पहुंचे जिन्होंने परिवार के साथ संवेदना प्रगट की। उन्होंने कहा कि नायक राजेश कुमार का नाम हमेशा चमकता रहेगा।

Handwara Encounter, Indian Army, Kupwara, Punjab Martyr Soldier Nayak Rajesh Kumar
शहीद नायक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
नायक राजेश कुमार 2010 में फौज में भर्ती हुए थे और घर में सबसे छोटे थे। नायक की कुर्बानी गांव के लिए नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। अंतिम संस्कार के दौरान फौज की टुकड़ी ने नायक को सलामी दी और उनके भाई सुभाष कुमार ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed