फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: रॉक स्टार बाबा अब बनेंगे ‘जट्टू इंजीनियर’, फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 10 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim new movie jattu engineer base of pm modi swachh bharat mission
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम अब एक और नए अंदाज में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर उनका यह नया लुक वायरल भी हो रहा है।
gurmeet ram rahim new movie jattu engineer base of pm modi swachh bharat mission
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
दरअसल, गुरमीत राम रहीम ने अपनी नई मूवी 'जट्टू इंजीनियर' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह मूवी भी उनकी बेटी हन्नीप्रीत इन्सा के निर्देशन में बनेगी। सिरसा में फिल्म की शूटिंग की विधिवत शुरुआत करने के बाद उन्होंने बताया कि फिल्म जट्टू इंजीनियर एक कॉमेडी फिल्म होगी।
gurmeet ram rahim new movie jattu engineer base of pm modi swachh bharat mission
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
राम रहीम ने बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि काफी पिछड़ा हुआ है। वहां स्कूल तो है, लेकिन टीचर नहीं। फिल्म में मुख्य भूमिका में गुरमीत राम रहीम एक राजपूत टीचर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
gurmeet ram rahim new movie jattu engineer base of pm modi swachh bharat mission
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
फिल्म में दिखाया जाएगा कि टीचर इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में कई भाषाओं- हिंदी, पंजाबी, मारवाड़ी व यूपी की भाषा का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

 
विज्ञापन
gurmeet ram rahim new movie jattu engineer base of pm modi swachh bharat mission
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
राम रहीम ने बताया कि स्वच्छ कॉमेडी के साथ-साथ यह फिल्म पूर्व की फिल्मों की भांति ही समाज को अनेक संदेश भी देगी। फिल्म में दो से तीन गाने होंगे। शूटिंग 20-30 दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी। ज्यादातर शूटिंग सिरसा में की जाएगी, वहीं कुछ सीन बाहर भी फिल्माए जाएंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed