फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, तस्वीरें

Thu, 03 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 03 Nov 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
goods train derail in rohtak of haryana, trains route affected and many trains cancelled
हरियाणा के रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी
रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ गाड़ियों को रद्द कर दिया। कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है।
goods train derail in rohtak of haryana, trains route affected and many trains cancelled
हरियाणा के रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी
पंजाब के भठिंडा और लुधियाना की ओर जाने वाली ट्रेनों के भी रूट बदल दिए गए हैं। पिछले माह भी इसी रूट पर बिशनपुर के बाद मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। बताया गया कि कैथल से दिल्ली के घेवरा अनाज लेकर जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर को खरैंटी रेलवे स्टेशन के पास आते ही अचानक झटका लगा। इस पर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
goods train derail in rohtak of haryana, trains route affected and many trains cancelled
हरियाणा के रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी
ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो मालगाड़ी के करीब 13 डिब्बे पटरी से उतरे गए थे। कुछ डिब्बे पलट भी गए थे। डीरेलमेंट की वजह से ट्रैक भी खराब हो गया। मौके का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम अरुण अरोड़ा ने बताया कि जब भी मौसम बदलता है तो पुराने ट्रैक में कमी आ जाती है। इसके चलते अकसर हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
goods train derail in rohtak of haryana, trains route affected and many trains cancelled
हरियाणा के रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी
घटना स्थल पर पहुंचे एक्सपर्ट और अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि ऐसी घटनाएं मौसम में बदलाव और पटरियों में खराब मैटेरियल की वजह से घटित होने की आशंका रहती है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि हादसे की वजह से करीब 400 मीटर लंबा ट्रैक खराब हो गया है। इसे ठीक कराने में समय लगेगा।
विज्ञापन
goods train derail in rohtak of haryana, trains route affected and many trains cancelled
हरियाणा के रोहतक में पटरी से उतरी मालगाड़ी
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने से पहले 11:20 बजे 12137 पंजाब मेल को इसी ट्रैक से गुजारा गया था। इसके अलावा रात 12:12 बजे रोहतक से जींद के लिए 14035 दिल्ली से पठानकोट जाने वाली गाड़ी इसी ट्रैक पर थी। मालगाड़ी के हादसे के बाद गाड़ी को समरगोपालपुर से वापस बुलाकर रूट डायवर्ट किया गया। यदि दोनों में कोई भी ट्रेन डीरेल होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed